• Breaking News

    अमेरिका:पर्ल हार्बर हमले का जख्म आज भी नही भरा ,जानें कैसे



    WAORS/हिंदी न्यूज़ ⁄विशेष समाचार 

    नई दिल्ली {WAORS NEWS स्पेशल }। अमेरिका के लिए  7 दिसंबर का दिन बेहद दुखदायी और न कभी भूलने वाला दिन है ।  



    ये भी पढ़े :-पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट बुलेट ट्रेन को पटरी पर लाने की कवायद ,जापानी अफसर सूरत पहुंचे
    7 दिसम्बर को जापान ने अम्रीका पर हमला किया 
    इसी दिन जापान ने अमेरिका के पर्ल हार्बर पर हमला कर उसको जबरदस्‍त जखम दिया था।जापान के लड़ाकू विमानों ने एक घंटे के दौरान ही अमेरिका के आसमान को काले धुंऐ से भर दिया था। अमेरिका अचानक हुए इस हमले के लिए न तो तैयार था | और न ही वह इसकी कल्‍पना ही कर सकता था। यह हमला अमेरिका के लिए बेहद चौंकाने वाला इसलिए भी था | इधर हमले से  एक दिन पहले ही वाशिंगटन में जापानी प्रतिनिधियों ने अमेरिकी विदेश मंत्री कॉर्डेल हल और जापान पर लगे आर्थिक प्रतिबंधों को समाप्‍त करने को लेकर बातचीत कर रहे थे। और उधर जापान ने 7 दिसंबर 1941 की सुबह 7.48 बजे अमेरिका के नेवल बेस पर हमला कर दिया इस हमले ने अमेरिका को झकझोड़  कर रख दिया था |
    ये भी पढ़े :-अयोध्या आज 26वीं बरसी है विवादित ढांचे के ध्वंस की ,सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
    अमेरिका को द्वितीय विश्वयुद्ध में कूदना पड़ा था
    जापान का निशाना अमेरिका के ईधन टैंक थे। इस हमले का अंदेशा होने के बाद भी वह हमलावर विमानों को पहचान नहीं सका। पर्ल हार्बर पर हमला इसलिए किया गया क्‍योंकि जापान को लगता था कि यहां बड़ी संख्या में अमेरिकी विमान वाहक जहाज होंगे। हालांकि ऐसा नहीं था। पर्ल हार्बर पर हुए इस हमले की बदौलत ही अमेरिका को द्वितीय विश्वयुद्ध में कूदना पड़ा था।


    ये भी पढ़े :-दिल्लीवालों प्रदूषित हवा में सांस लेने को मजबूर ,प्रतिरोधी तंत्र फेल
    इस हमले में मरने वालों की कुल संख्या 2,350 थी
    इस  हमले से अमेरिका का संपूर्ण बेड़ा, फोर्ड द्वीप स्थित नौसैनिक वायुकेंद्र और एक बंदरगाह बुरी तरह नष्ट हो गया था। इस हमले में अमेरिका के बेड़े के नौ जहाज डूब गए और 21 जहाज बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। 21 में से तीन पूरी तरह से बेकार हो चुके थे। इस हमले में मरने वालों की कुल संख्या 2,350 थी, जिसमें 68 नागरिक शामिल थे और 1178 लोग घायल हुए थे। पर्ल हार्बर में मरने वाले सैन्य कर्मियों में, 1,177 एरिजोना से थे। इस हमले में जापान के 350 विमानों में से 29 नष्‍ट हो गए थे।

    हमले के पीछे जापान की नाराजगी
    दरअसल, इस हमले के पीछे जापान की वह नाराजगी थी जिसमें अमेरिकी प्रतिबंध और चीन को दी गई मित्र सेनाओं की मदद शामिल थी। इनसे नाराज होकर ही जापान ने अमेरिका खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
    ये भी पढ़े :-भारत और संयुक्त अरब अमीरात मुद्रा विनियम संबंधी सहमति पत्र पर हस्ताक्षर
    4 वर्ष बाद हिरोशिमा और नागासाकी पर हुए परमाणु हमले
    पर्ल हार्बर के बाद तत्‍कालीन अमेरिकी राष्‍ट्रपति फ्रैंकलीन रूजवेल्ट ने भी जापान के खिलाफ लड़ाई की घोषणा कर दी थी। पर्ल हार्बर के इस हमले का अंत चार वर्ष बाद हिरोशिमा और नागासाकी पर हुए परमाणु हमले के साथ हुआ था। पर्ल हार्बर पर किए गए हमले की जापान को बड़ी भारी कीमत चुकानी पड़ी थी, जिससे वह आजतक भी पार नहीं पा सका है। वहीं पर्ल हार्बर को अमेरिका ने हमले के एक वर्ष बाद ही फिर से तैयार कर लिया था। एक वर्ष बाद ही यह बंदरगाह अमेरिका के प्रशांत महासगरीय बेड़े का हैडक्‍वार्टर बन गया। लेकिन जापान को अपने दोनों शहर बसाने में वर्षों लग गए।
    ये भी पढ़े :-अमित शाह ने जेठमलानी को BJP से निष्कासित पर जताया खेद
    अमेरिकियों पहले ही जापान के कोड को समझ लिया
    अमेरिकियों ने पहले ही जापान के कोड को समझ लिया था, लेकिन पकड़े गए संदेश को समझने में कठिनाई के कारण अमेरिकी, जापान द्वारा टार्गेट स्‍थानों को पहचान पाने में विफल रहे थे। पर्ल हार्बर के हमले से दहले अमेरिका ने इसके बाद फिलीपींस, ब्रिटेन द्वारा अधिकार किए गए मलाया, सिंगापुर तथा हांग कांग पर ताबड़तोड़ हमले किए। यह हमले दरअसल जापान का ध्‍यान भटकाने के लिए ही किए गए थे। जिस वक्‍त अमेरिका ने इन देशों को निशाना बनाया था उस वक्‍त जापान दक्षिण पूर्वी एशिया में यूके, नीदरलैंड तथा यूएस के अधिकृत क्षेत्रों पर सैनिक कार्यवाही करने की योजना बना रहा था।
    ये भी पढ़े :-गिलगित बाल्टिस्तान के लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा, हुंजा में हुआ जोरदार प्रदर्शन
    1 सितंबर, 1939 से 2 सितंबर, 1945 तक चली द्वितीय विश्व युद्ध
    इस हमले के बाद द्वितीय विश्व युद्ध ने एक नया मोड़ ले लिया था। 1 सितंबर, 1939 से 2 सितंबर, 1945 तक चलने वाले इस युद्ध में जापान की एक गलती की बदौलत करीब लाखों लोगों की जान चली गई थी। इस युद्ध में 70 देशों की थल-जल-वायु सेनाएं शामिल हुई थीं। पूरा विश्‍व इस दौरान मित्र राष्ट्र और धुरी राष्ट्र के बीच बंटकर रह गया था। इस युद्ध में विभिन्न राष्ट्रों के लगभग 10 करोड़ सैनिकों ने हिस्सा लिया था। यह मानव इतिहास का सबसे ज्‍यादा घातक युद्ध साबित हुआ। द्वितीय विश्व युद्ध के अंत तक दुनिया का नक्‍शा भी काफी कुछ बदल चुका था।

    Posted By:दीपक कुमार व्याहुत  

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad