• Breaking News

    शत्रुघ्न सिन्हा ने किया नामांकन, रोड शो में नहीं शामिल हुआ महागठबंधन का कोई बड़ा नेता



    We News 24 Hindi» बिहार पटना 
    ब्यूरो संवाददाता राजकुमार 
    पटना :भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हाने आज पटना साहिब लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा के साथ उनके बेटे लव सिन्हा मौजूद रहे। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने नामांकन से पहले
    करीब 11:30 बजे शत्रुघ्न पूजा-पाठ कर घर से निकले। घर से निकलकर वह कदमकुंआ स्थित कांग्रेस मैदान पहुंचे। यहां हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। कांग्रेस मैदान से शत्रुघ्न रोड शो करते हुए नामांकन के लिए निकले। 
    शत्रुघ्न नामांकन के लिए खास तौर पर सजाए गए बस में सवार थे। बस पर कांग्रेस के नेताओं की तस्वीरें लगी थी। शत्रुघ्न का रोड शो बाकरगंज, कारगिल चौक होते हुए कलेक्टेरियट पहुंचा। 

    शत्रुघ्न सिन्हा के रोड शो में सैकड़ों की संख्या में समर्थक मौजूद थे। अपने समर्थकों के साथ शत्रुघ्न सिन्हा नामांकन करने पहुंचे। इस दौरान हैरान करने वाली बात ये रही कि शत्रुघ्न सिन्हा के साथ महागठबंधन का कोई भी बड़ा नेता साथ नहीं था। वहीँ कांग्रेस पार्टी का भी कोई बड़ा चेहरा नामांकन के दौरान और रोड शो में शामिल नहीं हुआ।


    इस बार शत्रुघ्न सिन्हा के सामने पटना साहिब सीट से बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद चुनावी मैदान में हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी से नाता तोड़ने के बाद कांग्रेस और आरजेडी से सम्पर्क साधना शुरू कर दिया जिसके बाद वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। शत्रुघ्न सिन्हा आने कहा था कि कुछ भी हो जाए वह इस सीट से ही चुनावी मैदान में उतरेंगे। फिर चाहे पार्टी कोई सी भी क्यों न हो और आज शत्रुघ्न सिन्हा ने अपना नामांकन पटना साहिब सीट से कर ही दिया।

    यह भी पढ़े :चौथा चरण लोकसभा चुनाव महाकुंभ 2019 LIVE: मतदान के दौरान बंगाल में हिंसा, चुनाव आयोग के पास पहुंचीं भाजपा



    बता दें कि इस बार शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा भी चुनावी मैदान में उतरी हैं। पूनम सिन्हा उत्तर-प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बीजेपी के कदावर नेता और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के सामने समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर ताल ठोक रही हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने पूनम सिन्हा के नामांकन और रोड शो में शिरकत भी की। जिसके चलते लखनऊ सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी प्रमोद कृष्णम नाराज हो गए थे और शत्रुघ्न सिन्हा पर निशाना भी साधा था।
    कोमल कुमारी द्वारा किया गया पोस्ट 

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad