• Breaking News

    सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर बिना नाम लिये कहा , पति-पत्नी की सरकार ने बिहार और बिहारियों को सिर्फ लूटा, इसलिए अभी जेल में हैं


    We News 24 Hindi» बिहार पटना ब्यूरो संवाददाता नागमणि 
    पटना:बिहार के सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की और बिना नाम लिये लालू-राबड़ी के शासन काल पर जमकर निशाना साधा। सीएम नीतीश मंगलवार को वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र के हरनाटांड़ स्कूल परिसर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने एनडीए उम्‍मीदवार के लिए वाेट मांगे और कहा पीएम मोदी ने देश को गौरवान्वित किया।  
    सरकार किसी को सजा नहीं देती

    सीएम नीतीश ने बगैर नाम लिये कहा कि पति-पत्नी की सरकार ने बिहार और बिहारियों को सिर्फ लूटा, इसलिए अभी जेल में हैं। दोष सरकार पर लगाते हैं। सरकार किसी को सजा नहीं देती। यह न्यायपालिका का कार्य है। उन्‍हाेंने कहा कि खुद गलती किए हैं, जिसकी सजा भोग रहे हैं। ये किसी का कल्याण नहीं कर सकते। इन्हें सिर्फ माल बनाने से मतलब है। बिहार की जनता ने इन्हें मौका दिया, लेकिन कुछ नहीं किए। सिर्फ माल बनाने के फिराक में रहे तो अभी जेल में हैं।

    यह भी पढ़े :पीएम नरेंद्र मोदी मुजफ्फरपुर में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा की आप दिल्‍ली में कमजोर, मजबूर सरकार बनाना चाहते

    पीएम मोदी ने देश का मान बढ़ाया
    उन्‍होंने पीएम की प्रशंसा करते हुए कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार विकास कर रही है। आतंकवाद के खिलाफ करारा जवाब देकर देश का मान बढ़ाया है। बिहार के विकास में मोदी सरकार का योगदान बहुत अधिक है। अभी यहां सड़कों की जाल बिछ रही है। बिहार के सड़कों के जीर्णोद्धार के लिए केंद्र सरकार ने 50 हजार करोड़ की योजना स्वीकृत की है। कई सड़कों का अधिग्रहण एनएच में किया गया है। अब विकास हो रहा है।
    थारू आदिवासी और थरूहट से पुराना नाता

    इसके पहले सीएम ने गर्मी के मौसम में धूप को बर्दाश्त कर भाषण सुनने आए लोगों धन्यवाद दिया। उन्‍होंने कहा कि बिहार का विकास इसलिए हो रहा है कि यहां की महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं का सम्मान किया। उन्हें सशक्त बनाया तो ये बिहार के विकास योगदान कर रही हैं। उन्‍होंने कहा कि थारू आदिवासी और थरूहट से मेरा पुराना नाता है। यहां मैं आता रहता हूं। यहां के लोगों की एक-एक समस्या से वाकिफ हूं। ये लोग किसी के बहकावे में नहीं आने वाले हैं। हमारा यहां के लोगों से 13 साल का पुराना नाता है। चंपारण की एतिहासिक धरती है। यहां के लोग विकास पसंद है। इस लिए जब भी मैंने यात्रा की शुरुआत की तो सबसे पहले चंपारण आया।

    यह भी पढ़े :शत्रुघ्न सिन्हा ने किया नामांकन, रोड शो में नहीं शामिल हुआ महागठबंधन का कोई बड़ा नेता

    बिहार में है कानून का राज
    उन्‍होंने कहा कि बिहार में कानून का राज कायम किया है। न्याय के साथ विकास हो रहा है। बिहार के विकास योजना की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बेटी और बेटा में फर्क हमने मिटा दिया। अब लोगों के घरों में बेटी पैदा होती है तो खुशी मनाई जाती है, क्योंकि बेटियां पढ़ रही हैं और अपने माता-पिता को गर्व महसूस करा रही हैं। सीएम ने लगभग आधे घंटे के भाषण में बिहार के विकास को गिनाया अौर एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
    अमिताभ मिश्र द्वारा किया गया पोस्ट 

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad