• Breaking News

    प्रियंका गांधी ने PM नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा ,जो जनता के बीच नहीं जाता उसे सत्ता में रहने हक नहीं


    We News 24»उत्तर प्रदेश उन्नाव 

    उन्नाव:कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी  ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, जो जनता के बीच नहीं जाता उसे सत्ता में रहने हक नहीं है। पीएम गंगा के किनारे इंटरव्यू देते हैं लेकिन उन्हें वाराणसी की जनता के बीच जाने का समय नहीं है। आरोप लगाया कि सत्ता से घिरे बीजेपी के लोगों को हकीकत नहीं दिखती है।

    यह भी पढ़े :प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा ,इन पार्टियों का एक ही मंत्र है जात पात जपना, जनता का माल अपना'


    उन्नाव में शनिवार को कांग्रेस प्रत्याशी अन्नू टंडन के समर्थन में रोड शो करने पहुंचीं प्रियंका ने कहा कि अखबारों, टीवी, होर्डिंग, रेलगाड़ी के टिफिन में मोदी का चेहरा दिखता है। जहां जाओगे ऐसा बताने की कोशिश की जाएगी कि बहुत विकास हो गया है लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि डॉक्टर मरीज को दवा खिला-खिलाकर कहता है कि आप ठीक हो रहे हो। कमजोर और गरीब मरीज डॉक्टर की सिर्फ बातें सुनता है। मरीज को मालूम है कि वह ठीक नहीं हो रहा है। आखिर तक वह ठीक नहीं हो पाता है। भाजपा वाले भी डॉक्टर की तरह कहते हैं कि विकास हो गया, रोजगार मिल गया है। भीड़ से कहा कि आप भी सोच रहे होंगे कि देश में कहीं विकास हुआ होगा। हकीकत ऐसी नहीं हैं। मैं जहां-जहां जा रही हूं विकास ही नहीं दिख रहा है। यहां तक की प्रधानमंत्री के क्षेत्र वाराणसी में भी विकास नहीं हुआ। कई गांवों में गई तो लोगों ने कहा कि मोदी तो कभी आए ही नहीं।

    यह भी पढ़े :कोंग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने अजान की आवाज सुनते ही रोका अपना भाषण


    प्रियंका ने आरोप लगाया कि असलियत से पीएम का नाता टूट गया है। भाजपा के लोग सत्ता से घिरे हैं। उन्हें असलियत बताने वाला कोई नहीं है। कोई सच्चाई बताता है तो वह सुनते नहीं हैं, सिर्फ अपनी बातें करते हैं। अत्याचार के खिलाफ कोई सड़क पर उतरता है तो उसे लाठियां मिलती हैं। सत्ता के मद में चूर भाजपा वालों को यह सबक कोई नेता नहीं सिखा सकता है। यह सिर्फ देश की जनता सत्ता से बाहर करके सिखा सकती है।
    राजन सिंह द्वारा किया गया पोस्ट 

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad