• Breaking News

    नितीश कुमार ने पलटी मारकर 11 करोड़ मतदाताओं के साथ धोखा किया ,शरद यादव


    We News 24» बिहार सीतामढ़ी 

    ब्यूरो संवाददाता पवन साह 

    सीतामढ़ी: महागठबंधन के राष्ट्रीय नेता शरद यादव ने कहा कि आज देश, संविधान व लोकतंत्र खतरे में है। यह सब बीजेपी व नीतीश कुमार की वजह से है। यह बातें उन्होंने शनिवार को परिहार के श्री गांधी उच्च विद्यालय के मैदान में महागठबंधन प्रत्याशी डॉ. अर्जुन राय के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में कही। 

    यही भी पढ़े :बिजली नहीं तो वोट नहीं ,बैरगनिया के मतदाता नोटा पर अड़े रहे


    कहा कि 70 वर्षों में संविधान के साथ इतनी छेड़छाड़ नहीं हुई। जितनी केंद्र की भाजपा सरकार ने 5 वर्षों में की। भाजपा के अश्वमेध घोड़ा को रोकने के लिए आरजेडी, जदयू, कांग्रेस व अन्य पार्टियों ने मिलकर महागठबंधन बनाया था। हमारा यह प्रयास सफल भी रहा। बिहार विधानसभा के चुनाव में हमने भाजपा के अश्वमेघ घोड़े की लगाम थाम ली। यदि नीतीश कुमार बाद में पलटी नहीं मारते तो आज देश खतरे में नहीं होता। नीतीश कुमार ने 11 करोड़ मतदाताओं के साथ धोखा किया। 

    यही भी पढ़े :प्रियंका गांधी ने PM नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा ,जो जनता के बीच नहीं जाता उसे सत्ता में रहने हक नहीं

    एक समय मनुवाद चलता था आज आंबेडकरवाद है। लेकिन, भाजपा के कारण आज बाबा साहब का संविधान खतरे में है। इसे बचाना होगा तभी देश बचेगा। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से कहा कि आपका मताधिकार खतरे में है। इसे आप अपने वोट से ही बचा सकते हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 42 वादे किए, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। 

    यही भी पढ़े :पटना :केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने नामांकन दाखिल किया ,लोगो ने लगाये रविशंकर प्रसाद हाय -हाय के नारे



    इस चुनाव में भाजपा 72 वादे कर रही है। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मेरा अपमान किया। जब गरज पड़ी तो मुझे मुख्यमंत्री बना दिया। लेकिन, मुझे बुद्धू समझा और चपरासी के हाथ मंत्रियों की सूची भिजवा दी। यही नहीं अगले दिन किसे कौन सा विभाग देना है इसकी भी सूची भेज दी। करीब 2 महीने तक मैं इनके इशारों पर काम करता रहा। भला हो मीडिया वालों का जिन्होंने मुझे रबड़ स्टांप सीएम कहना शुरू किया। इसके बाद मैंने अपनी मर्जी से फैसले लेने शुरू किए तो, इनके पेट में दर्द होने लगा। 

    यही भी पढ़े :प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा ,इन पार्टियों का एक ही मंत्र है जात पात जपना, जनता का माल अपना'


    उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि पीएम कहे कि मैं पिछड़ी जाति का हूं। यह शोभा नहीं देता। पीएम का यह कहना उनकी घटिया राजनीति को दर्शाता है। उन्होंने नरेंद्र मोदी की सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताया। कहा कि आजकल चौकीदार की बड़ी जोर-शोर से चर्चा हो रही है। मोदी सरकार ने जीएसटी व नोटबंदी कर जनता के लाखों-करोड़ों बैंकों में जमा कराए। इसके बाद नीरव मोदी जैसे लोग करोड़ों लेकर फरार हो गए।

    यही भी पढ़े :कोंग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने अजान की आवाज सुनते ही रोका अपना भाषण


     तब चौकीदार आखिर क्या कर रहे थे। इंदिरा गांधी के समय में पाकिस्तान के 93000 फौज ने सरेंडर किया था। इंदिरा गांधी ने बांग्लादेश बनाया। लेकिन, कभी इसका प्रचार नहीं किया। आज तक सर्जिकल स्ट्राइक का कोई सबूत नहीं दिया। लेकिन, स्ट्राइक का प्रचार खूब करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड राजद अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव ने की। संचालन एमआई आदिल ने किया। कार्यक्रम में विधान पार्षद दिलीप राय, सीतामढ़ी विधायक सुनील कुशवाहा, पूर्व मंत्री सूर्यदेव राय, महागठबंधन प्रत्याशी अर्जुन राय, शम्स शाहनवाज, पूर्व मुखिया राम कैलाश साह, कीर्ति सहनी, शिव चंद्र मंडल, पवन मंडल, जुनेद आलम, अरुण यादव, सुरेंद्र यादव, शंकर ठाकुर, मुकेश चौधरी आदि मौजूद थे।


    मुकेश पांडे द्वारा किया गया पोस्ट 

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad