• Breaking News

    दरभंगा सामुदायिक किचेन द्वारा 18 हजार 394 बाढ़ पीड़ित को खाना खिलाया गया


    We News24 Hindi »दरभंगा बिहार     

    ब्यूरो संवाददाता नरेंद्र यादव की रिपोर्ट 
    दरभंगा:जिला में आए भीषण बाढ़ के कारण सामुदायिक रसोई के माध्यम से जिला के बाढ़ पीड़ितों को खाना खिलाया जा रहा है। सोमवार को कुल 86 सामुदायिक रसोई के माध्यम से कुल 18 हजार 394 व्यक्तियों को खाना खिलाया गया है।
     जिला समन्वयक, मध्याह्न भोजन योजना पंकज कुमार ने बताया कि मनीगाछी प्रखंड में 8 सामुदायिक रसोई चलाया गया, जिसमें 1 हजार 676 लोगों को खाना खिलाया गया। वहीं तारडीह में 18 सामुदायिक रसोई के माध्यम से 1 हजार 973 व्यक्ति एवं गौड़ाबौराम में 6 सामुदायिक रसोई के माध्यम से 1 हजार 652 व्यक्तियों को खाना खिलाया गया। घनश्यामपुर प्रखंड में सबसे ज्यादा 46 सामुदायिक रसोई चलाया गया, जिसमें 10 हजार लोगों को खाना खिलाया गया है। 

    ये भी पढ़े :सीतामढ़ी शहर में प्रवेश किया बाढ़ का पानी



    किरतपुर में 2 जगहों पर रसोई चलाकर 289 व्यक्तियों को खाना खिलाया गया। अलीनगर में 6 स्थलों पर सामुदायिक रसोई चलाकर 2 हजार 790 व्यक्तियों को खाना खिलाया गया। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने जिले में बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए कम से कम 100 स्थलों पर सामुदायिक रसोई चलाने का निर्देश दिया है।


    posted By-दीपेन्द्र कुमार 

    VIDEO:-

    सीतामढ़ी जिले में लगातार जारी बारिश के बाद पूरा इलाका बाढ़ की चपेट में,देखे वीडियो

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad