• Breaking News

    सोशल मीडिया पर बाढ़ को लेकर झूठी अफवाह फैलाए जा रहे हैं इन पर ध्यान नहीं दे ,DM



    We News24 Hindi »किशनगंज बिहार 

       ब्यूरो संवाददाता लाल;आईटी भगत की रिपोर्ट 

    किशनगंज: मानसून के दस्तक देते ही शनिवार से रूक रूक कर लगातार हो रही बारिश ने 2017 का मंजर याद दिला दिया है। वहीं सोशल मीडिया पर बाढ़ को लेकर तरह-तरह के पोस्ट कर अफवाह फैलाए जा रहे हैं। जिसे लेकर लोग और भी डरे हुए दिख रहे हैं। इन अफवाहों को को लेकर जिलाधिकारी हिमांशु शर्मा ने आमलोगों से अपील करते हुए कहा है कि किसी तरह की अफावह पर ध्यान नहीं दें। आजकल सोशल मीडिया पर लोगों को भ्रमित करने के लिए झूठी खबरों को पोस्ट किया जाता है, जिस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

    ये भी पढ़े :बिहार पुलिस अपराधियों के सामने बौनी साबित हो रही है ,थाना के पास अपराधियों ने युवक मारी गोली

    जिला प्रशासन लोगों के जीवन की रक्षा करने के लिए तत्पर है

    जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन लोगों के जीवन की रक्षा करने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि नदियों का जलस्तर पूरी तरह नियंत्रण में है। बाढ़ से संबंधित किसी भी सहायता या जानकारी के लिए जिला मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। जिला प्रशासन ने अत्यधिक बारिश होने की चेतावनी जारी किया है। इसके अलावा नदी में मछली मारने व नाव के परिचालन पर रोक लगा दिया गया है। 

    हालांकि रोक के बावजूद पोठिया व ठाकुरगंज इलाके में  नाव से लोग आवाजाही करते नजर आए। क्षमता से अधिक लोग नाव पर सवार दिखे। वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन डोक बराज चोपड़ा इस्लामपुर व महानंदा बैराज फूलबाड़ी सिल्लीगुड़ी में अपने अधिकारियों व कर्मी को नियुक्त कर दिया है। जो समय-समय पर पानी छोड़े जाने की जानकारी जिला प्रशासन को देंगे। इसके अलावा संबंधित बराजज के अधिकारी, निकट के जिला, राज्य व नेपाल से भी जिला प्रशासन संपर्क बनाए हुए है। बाढ़ से संबंधित किसी प्रकार का सूचना जैसे ही मिलेगा माइकिग के जरिये सूचित कर दिया जाएगा। पल-पल की खबर जिला प्रशासन आमलोगों तक पहुंचाएगी।

    ये भी पढ़े :दरभंगा सामुदायिक किचेन द्वारा 18 हजार 394 बाढ़ पीड़ित को खाना खिलाया गया


    संभावित बाढ़ को लेकर जिला मुख्यालय स्थित बना नियंत्रण कक्ष :
    संभावित बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने जिला मुख्यालय में एक नियंत्रण कक्ष का स्थापना किया है जो 24 घंटे काम कर रहा है। जिसका दूरभाष संख्या 06456-225152 है। नियंत्रण कक्ष के लैंड लाइन नंबर पर बाढ़ से संबंधित कोई भी जानकारी ले सकते हैं। या बाढ़ से संबंधित किसी प्रकार का सहायता के लिए संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा अपने संबंधित प्रखंड के अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष से भी संपर्क कर सकते हैं। जिला आपदा प्रभारी राहुल वर्मन के मोबाइल संख्या 9472985137 पर भी बाढ़ से संबंधित सूचना दे सकते हैं।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad