आज दोनों सदनों में पेश होंगे मोटर व्हिकल एक्ट और सेरोगेसी से जुड़े बिल
We News24 Hindi »नई दिल्ली
नई दिल्ली:ANI संसद के बजट सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा में प्रश्नकाल शुरू हो गया है। प्रश्नकाल में आज काॅर्पोरेट कार्य, वित्त, मानव संसाधन विकास, श्रम और रोजगार,पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, कौशल विकास और उद्यमिता, पर्यटन, जनजातीय कार्य मंत्रालयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों सदनों के एजेंडे में मोटर व्हिकल एक्ट और सेरोगेसी से जुड़े बिल भी पेश किए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि संसद परिसर में महात्मा गांधी की मूर्ति के पास असम कांग्रेस के सांसदों ने धरना प्रदर्शन किया। इन्होंने मांग की है कि असम बाढ़ को 'राष्ट्रीय समस्या' घोषित की जाए। वहीं दोनों सदनों में विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस ने नोटिस पेश किया है। विपक्ष पर निशाना साधने के लिए केंद्र सरकारी एजेंसी का प्रयोग कर रही है यह कहते हुए AAP सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस का प्रस्ताव दिया है।
राज्यसभा अपडेट-
- राज्यसभा में आज आयुष मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा होगी। सपा सांसद रामगोपाल यादव इस चर्चा की शुरुआत करेंगे और आखिर में मंत्री श्रीपद नाईक सदन में अपना जवाब रखेंगे।
- सांसद व असम कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रिपुन बोरा ने राज्यसभा में शून्यकाल नोटिस दिया है। यह नोटिस उन्होंने असम में बाढ़ के कारण पैदा हुए हालात पर दिया है।
लोकसभा अपडेट-
- लोकसभा में आज परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। इससे पहले रेलवे की अनुदान मांगों को चर्चा के बाद सदन से पारित कर दिया गया। इसके अलावा सदन में एनआईए संशोधन विधेयक पर भी चर्चा की जाएगी, इसमें जांच एजेंसी को ज्यादा अधिकार देने के प्रावधान किए गए हैं। दोनों सदनों के एजेंडे में मोटर व्हिकल एक्ट और सेरोगेसी से जुड़े बिल भी पेश किए जाएंगे।
- लोकसभा में दिव्यांग आर्मी सैनिकों के पेंशन पर कांग्रेस ने स्थगन प्रस्ताव दिया है।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की 150वीं जयन्ती वर्ष में संसद परिसर में स्थापित महात्मा गाँधी की आदमकद प्रतिमा के समक्ष केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों एवं अधिकारीयों/कर्मचारियों के साथ स्वच्छता का संकल्प लिया।
पोस्टेड बाय अमित मेहलावत
VIDEO:-Sitamarhi:बिहार के सीतामढ़ी में ओडीएफ के नाम पर लूट की छूट मची है ,यूथ कोंग्रेस ,VIDEO