• Breaking News

    सीतामढ़ी :बाढ़ में डूबने से पांच बच्चो की मौत

    We News24 Hindi »सीतामढ़ी बिहार  
    ब्यूरो संवाददाता रौशन कुमार साह की रिपोर्ट            

    सीतामढ़ी: जिले में बाढ़ के पानी में डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गई। रीगा प्रथम पंचायत के बुजरुन्नगर वार्ड 1 निवाशी  बिनोद राय के 6 बर्षीय पुत्र आयुष कुमार की बाढ़ में डूबने के कारण मृत्यु हो गयी है।डुमरा प्रखंड के लगमा वार्ड 5 में नरेश महतो की पुत्री गुंजन कुमारी (9) की मौत बाढ़ के पानी में डूब कर हो गई। 

    जबकि बैरगनिया प्रखंड के जमुआ वार्ड 15 में विनोद महतो के पुत्र अर्जुन कुमार (8) की मौत डूबने से हो गई। उधर, बाजपट्टी प्रखंड के अलग-अलग गांवों में बाढ़ के पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गेनपुर निवासी रुस्तम अली की पुत्री नुसरा परवीन (4) और थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव निवासी नजरे आलम के पुत्र फुजैल (6) के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करा शव परिजन को सौंप दिया गया।

    कुसुम गुप्ता द्वारा कियब गया पोस्ट

    VIDEO:-




    Post Top Ad

    Post Bottom Ad