• Breaking News

    जागरूकता के द्वारा हम एनीमिया से बचाव कर सकते है


    We News24 Hindi »सीतामढ़ी बिहार     
    कैमरामैन पवन साह के साथ संवाददाता सुनील कुमार  

    सीतामढ़ी:सभी विभागों के आपसी समन्वय एवम व्यापक जागरूकता से ही एनीमिया पर नियंत्रण किया जा सकता है।ऊक्त बाते डीएम डॉ रणजीत कुमार सिंह ने जानकी बिहार होटल में आयोजित एनीमिया मुक्त कार्यक्रम अंतर्गत जिलास्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन उपरांत अपने संबोधन में कही।

    उन्होंने कहा कि इसके लिए हमे अपने सोच के स्तर पर,सामाजिक स्तर पर एवम व्यवहार परिवर्तन के द्वारा क्रांतिकारी कदम उठाना होगा।उन्होंने कहा कि पंचायत एवम प्रखण्ड स्तर पर भी कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।डीएम ने कहा कि थोड़ी सी भी जानकारी हमे बड़ी-बड़ी परेशानियो से मुक्त कर सकती है।जागरूकता के द्वारा हम एनीमिया से बचाव कर सकते है। 

    ये भी पढ़े :पटना केरला एवं नागालैण्ड पूर्व राज्यपाल के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी

    इसके पूर्व सभी अतिथियों का स्वागत पौधा देकर किया गया। प्रशिक्षण कार्क्रम में शिक्षा,स्वास्थ्य, आईसीडीएस आदि विभागों के पदाधिकारी ने भाग लिया। डीआईओ डॉ  रविन्द्र कुमार एवम सिविल सर्जन ने एनीमिया के कारणों ,उससे बचाव एवम उपचार पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खानपान में जागरूकता को अपनाकर हम आसानी से एनीमिया से बच सकते है। 

    ये भी पढ़े :भारतीय स्‍टेट बैंक के ग्राहकों के लिए एक अच्‍छी खबर

    कई सत्रों में प्रशिक्षण  कार्यक्रम चला, जिसमे पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से सभी विभागों के उपस्थित पदाधिकारियो को विस्तृत जानकारी दी गई। ऊक्त कार्यक्रम में सिविल सर्जन डीएसओ,डीपीआरओ,डीआईओ,डीसी, पंचायती राज पदाधिकारी,डीपीओ आईसीडीएस आदि उपस्थित थे।

    राहुल कुमार द्वारा किया गया पोस्ट 

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad