• Breaking News

    बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की दिल्ली बिहार बस की खराब सर्विस,बस कर्मचारी का अभद्र व्यवहार



    We News24 Hindi »पटना,बिहार   
    एडिटर एंड चीफ दीपक कुमार
    पटनाः राजधानी पटना से दिल्ली तक का सफर आसान करने के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने इन स्थानों के लिए बस सेवा शुरू की थी .की इन शहरों से बस सेवा शुरू होने के बाद रेल और हवाई यात्रा के साथ ही सड़क सेवा का साधन भी बिहार वासियों को मिल सके .बस तो चलाई गयी पर राम भरोसे चल रही ये बस नजी कंपनी के हाथो चलवाई जा रही है बसे जिससे यत्रा करने वालो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है 
    BSRTC की दिल्ली बिहार सर्विस ठीक नहीं 
     यात्रियों को पैसे देने के बाद भी सर्विस ठीक से नहीं दे पा रही है | यही नहीं वॉल्वो सिलीपर बस  जिसका नंबर BR 01 P J 8484 है इसके कर्मचारी का यात्रियों के साथ ठीक तरह से पेश भी नहीं आते है |  बस भी समयानुसार नहीं चलती है हमेशा चार पांच घंटे की देरी से खुलती है | जिसकी सुचना आपको दी भी नहीं जाती है अगर आप ने पूछ ताछ के लिए फोन किया पहले तो फोन उठेगा नहीं अगर गलती से उठ भी  गया तो आपको सही जानकारी नहीं मिलेगी | बस का टाइम अगर शाम 7 बजे है तो बस रात को 11बजे 12 बजे आती है | तब तक यात्री परेशान होते रहे आपको सही जानकारी देनेवाला कोई नहीं है अगर इस सम्बन्ध आप बसकर्मी से बात करेंगे तो वो उलटा जवाब देते है जल्दी है तो आप हवाई जहाज से चले जाय वैगरह-वैगरह इस तरह की बाते करते है | 

    ये भी पढ़े :पाकिस्तान ने भारतीय क्षेत्र में आतंकवादियों को घुसपैठ कराने की गतिविधियां बढाई

    वाई-फाई सर्विस भी नहीं 
    और ये कहते करते है की  फ्री वाई-फाई सर्विस भी है इनका ये भी बात झूठ है हमे दोनों तरफ से यत्रा करते समय कही भी 10 मिनट के लिए भी वाई-फाई नहीं मिला इस बारे में मैंने बात की तो इनके बस के कर्मचारी द्वारा कहा गया की आपके मोबाइल में नेट पेक नहीं है जो आप वाई-फाई की बात कर रहे है जब हमने कहा आपकी शिकायत करेंगे तो कहता है जन्हा शिकायत करनी है कर दो | तो आप इससे समझ सकते है की किस स्तर के ये कर्मचारी बहाल किये हुये है |

    ये भी पढ़े :UN:में पाकिस्तान को अनुच्छेद 370 पर मुंह की खानी पड़ी,चीन के अलावा किसी देश ने नहीं दिया साथ

    हाइवे के होटल वालो से भी साठ गांठ 
    पहले लोगो पहले भी  कई बार इस बस सर्विस के बारे में बताते रहे तो हमे विश्वास नहीं हो रहा था BSRTC के कर्मचारी इस तरह के वर्ताव कर सकते है |जब हम दिल्ली के आनन्द विहार   से 12/08/2019 तारीख  BR 01 P J 8484 नंबर volvo सिलीपर बस की सेवा ली  जिसका सिट नंबर 12 था  ये दिल्ली से चार घंटे देरी से खुली और खाना खाने के लिए जेब काटने वाले  होटल पर रोका जंहा आपको पैसे देने के बाद भी खाना अच्छा  नहीं मिलेगा  वापसी में भी 16/082019 को मुजफ्फरपुर सेम बस बस की टिकट थी समय था शाम 7 बजे और बस चार घंटे की देरी से आई  रात 11 बजे हमारे जैसे कई यात्री बस आने का इन्तजार पांच छह घंटे से  कर थे | 
     जब हमने इस बात का पता लगया BSRTC सर्विस खराब क्यों ?
    पटना से दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा बिहार राज्य पथ परिवहन निगम  पीपीपी मोड में बस चला रही है | यानि इस पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम का अधिकार होगा. लाइसेंस भी बिहार राज्य पथ परिवहन निगम का होगा. बाकी सारा काम निजी कंपनियों के जिम्मे होगा.तब जाकर पता लगा की बिहार सरकार पब्लिक की आँखों में सरकारी सेवा के नाम पर घुल झोक रही है की यात्री समझ रही है कि हमे बढ़िया सर्विस मिलेगा पर उसे क्या पता की बिहार से चलने वाली प्राईवेट बस वालो की सर्विस इन से अच्छी है | 

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad