• Breaking News

    नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

    छतर पुर मंदिर माँ कत्यानी की तस्वीर 

    We News 24 Hindi » नई दिल्ली
    ब्यूरो  संवाददाता विवेक श्रीवास्तव की रिपोर्ट  
    नई दिल्ली:  शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के दर्शन के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से लेकर देर रात तक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जय माता की जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठे। 

    ये भी पढ़े :दिल्ली पुलिस ने अवैध तरीके से देश में रह रहे 230 विदेशी को पकड़ा


    रविवार को नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर सुख, समृद्धि और खुशहाली की दुआ मांगी। मां दुर्गा के दर्शन के लिए मंदिरों में दूर-दराज के इलाकों से श्रद्धालु पहुंचे थे। शाम के समय मंदिरों में भजन-कीर्तन के आयोजन से पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। 

    कालकाजी मंदिर, झंडेवालान मंदिर और छत्तरपुर मंदिर में मां दुर्गा के आशीर्वाद के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। मां दुर्गा के दर्शन के लिए डेढ़ से दो घंटे का इंतजार श्रद्धालुओं को करना पड़ रहा था। प्रीत विहार स्थित गुफा वाले मंदिर में भी ऐसा ही नजारा था। दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालु मां दुर्गा की भक्ति में सराबोर नजर आए। 



    ये भी पढ़े :गूगल मैप के देखने के चक्कर में चढ़ा दी सोते हए शख्स पे गाड़ी

    शाहदरा स्थित नव दुर्गा मंदिर के पूजारी महेश चंद्र बैगड़ा ने बताया कि मां दुर्गा का पहला स्वरूप शैलपुत्री है। जिनकी पूजा करने से जीवन में स्थिरता, वैवाहिक जीवन सुखी और घर में खुशहाली का माहौल रहता है। नवरात्र के पहले दिन शैलीपुत्री की पूजा की जाती है। पर्वतों के राजा हिमालय के घर में पुत्री के रूप में इन्होंने जन्म लिया था। इनके दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल का फूल है। मां की पूजा पीले रंग के वस्त्र पहनकर भी श्रद्धालु करते है।

    कविता चौधरी द्वारा किया गया पोस्ट 

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad