• Breaking News

    दिल्ली पति-पत्नी के विवाद में सौत के चार माह के मासूम बच्चे की हत्या



    We News 24 Hindi » नई दिल्ली
    ब्यूरो  संवाददाता अमित मेहलावत  की रिपोर्ट  

     दिल्ली :के वजीराबाद इलाके से सनसनी फ़ैलाने वाली खबर सामने आई है पति द्वारा दूसरी शादी करने से गुस्साई महिला ने सौत के मासूम बेटे की हत्या कर दी पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने एक कपड़े से बच्चे का दम घोट दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्चा मात्र एक माह का था।

    घटना को अंजाम देने के बाद महिला ने बच्चे को कपड़ों के ढेर में छिपा दिया। बच्चे की हत्या के बारे में शायद किसी को खबर न होती लेकिन महिला की 6 वर्षीय बेटी ने उसकी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। डीसीपी नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की मोनिका भारद्वाज ने बताया कि बच्ची के खुलासे के बाद ही आरोपी महिला को गिरफ्तार किया जा सका।

    डीसीपी ने बताया कि  आरोपी 30 वर्षीय महिला की शादी मजदूरी करने वाले बिहार के एक शख्स से हुई थी। दोनों की शादी के छह साल हो चुके हैं और दोनों के तीन बच्चे भी हैं। एक साल पहले उसका पति किसी काम से बिहार गया था, लेकिन वह जब वहां से लौटकर आया तो अपने साथ एक 23 वर्षीय युवती को भी ले आया। उसने बताया कि वह इस युवती से शादी कर अपने साथ लाया था।


    इस आदमी ने दोनों बीवियों ने लिए अलग रहने की व्यवस्था भी की थी हालांकि दोनों एक ही मुहल्ले में थीं। इस घटना के बारे में जब पहली पत्नी को पता चला तो काफी ज्यादा गुस्सा हुई। क्योंकि उसे लग रहा था कि उसका पति दूसरी वाली पत्नी पर ज्यादा ध्यान दे रहा है। इधन दूसरी वाली पत्नी लोगों के घरों में चौका बर्तन का काम करने लगी थी।


    एक महीने पहले जब दूसरी वाली पत्नी को लड़का हुआ तो पहली वाली पत्नी और ज्यादा गुस्सा रहने लगी। एक दिन 13 सितंबर को रात में वह दूसरी वाली महिला के घर पहुंची  और धीरे उसके बच्चे का दम घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद बच्चे को वहीं पर छुपा दिया। 

     बच्चा लापता होने पर उसकी तलाश हुई तो महिला के पति ने अपनी 6 साल की बेटी से पूछा तो उसने बताया कि वह बच्चे को अपनी मां के हाथ में देखा था। इसके बाद पुलिस ने महिला ने जब शख्ती से पूछताछ की तो उसने कुछ ही देर में सारा राज उगल दिया। आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि वह भी एक माह की गर्भवती है हालांकि पुलिस को चिकित्सीय जांच का इंतजार है। 

    काजल कुमारी दवार किया गया पोस्ट 

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad