• Breaking News

    Chandrayaan 2 के ऑर्बिटर में लगे कैमरे ने खींची चांद की खींची तस्वीरें,ISRO ने शुक्रवार को तस्वीरें की जारी

    We News24 Hindi »बेंगलुरु, एजेंसी
    बेंगलुरु:इसरो ने चंद्रयान-2 (Chandrayaan 2) के ऑर्बिटर के कैमरे से चांद (Moon Image) की खींची तस्वीरें शुक्रवार को जारी की है। ऑर्बिटर के हाई रिजॉल्यूशन कैमरे से खींची इन तस्वीरों में चांद की अलग ही झलक देखने को मिल रही है। कुछ दिन पहले ही ऑर्बिटर से खींची तस्वीरों के जरिए इसरो ने विक्रम लैंडर की लोकेशन मिलने की जानकारी भी दी थी।  
    सात सितंबर को लैंडर विक्रम को चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिग नहीं हो पाई थी और विक्रम से इसरो का संपर्क टूट गया। बाद में लैंडर के हार्ड लैंडिंग की पुष्टि नासा और इसरो के वैज्ञानिकों ने भी की। अभी चांद की कक्षा में चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर मौजूद है जो 7.5 साल तक अपना काम करता रहेगा। इसी ऑर्बिटर के कैमरे से ही चांद की नई तस्वीरें साझा की गई हैं।

    कुछ दिन पहले ही चांद की सतह पर लैंडर विक्रम की सटीक लोकेशन का पता लगाया गया था। ऑर्बिटर ने विक्रम लैंडर की एक थर्मल इमेज भी क्लिक की थी। हालांकि बाद में चांद पर रात होने के बाद इसरो की लैंडर विक्रम से संपर्क करने की उम्मीदें खत्म हो गई थीं।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad