• Breaking News

    दिल्ली कलवार कलाल कलार जायसवाल कलचुरी गौरव स्वजातीय रत्न जन प्रतिनिधियों का अभिनंदन समारोह

    We News 24 Hindi »नई दिल्ली

    नई दिल्ली : अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के तत्वावधान में, जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा दिल्ली एन. सी .आर. द्वारा  कलवार, कलाल, कलार ,जायसवाल कलचुरी  गौरव स्वजातीय रत्न जन प्रतिनिधियों का "अभिनंदन समारोह " का आयोजन बड़े  शानदार ढंग से करने जा रही है। 


    अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवम दिल्ली NCR के अध्यक्ष ऐडवोकेट शैलेन्द्र जायसवाल ने बताया कि जन प्रतिनिधि अभिनन्दन समारोह 

    ये भी पढ़े :वैशाली भूमि विवाद को लेकर हुए मारपीट की घटना में बीचबचाव करने पहुंचा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल


    स्थान:1,लोधी स्टेट ,नई दिल्ली*निवास : *माननीय श्री श्रीपाद येसो नाइक जी केंद्रीय मंत्री जी का सरकारी  बंगला ।समय : मंगलवार , 22-10-2019  सायं : 6 :00 बजे
    इस अवसर पर देश भर से आये प्रमुख स्वजातीय भाई- बहनों की ओर से *बिहार प्रदेश भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व बेतिया के सांसद "स्वजातीय रत्न" डॉ संजय जायसवाल, उत्तर प्रदेश सरकार में नव नियुक्त मंत्री, वाराणसी के लोकप्रिय विधायक श्री रविंन्द्र जायसवाल, लोकसभा की डिप्टी स्पीकर तथा हाल ही में सामाजिक न्याय अधिकारिता संसदीय समिति की नवनियुक्त चेयरपर्सन व शिवहर बिहार की लोकप्रिय सांसद बहन श्रीमती रमा देवी, मध्यप्रदेश के खनन मंत्री श्री प्रदीप जायसवाल, उत्तर प्रदेश की पूर्व मन्त्री श्रीमती अनुपमा जायसवाल, उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय विधायक श्री संजय प्रताप जायसवाल के साथ ही केंद्रीय आयुष मंत्री "स्वजातीय रत्न" श्रीपाद येसो नाइक जी  का  नागरिक अभिनंदन किया जायेगा। 

    जायसवाल जी ने बताया कि देश भर में कार्यरत सभी स्वजातीय संगठनों के राष्ट्रीय  पदाधिकारियों एवम प्रसिद्ध समाजसेवियों द्वारा जिनमे सर्व श्री  प्रदीप जायसवाल बड़ोदरा,      बाबू बसंत लाल साव नागपुर,महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव महाराज हरिद्वार, अशोक जायसवाल इंदौर,  अजय कुमार जायसवाल लखनऊ ,  अटल कुमार गुप्ता ,कोयंबटूर, जय नारायन चौकसे भोपाल, राजाराम शिवहरे भोपाल , श्रीमती अर्चना जायसवाल इंदौर, श्री लालचंद गुप्ता, मुम्बई,ईश्वर चंद शाव मुम्बई ,  पन्ना लाल जायसवाल व मदन जायसवाल अहमदाबाद, सुबोध जायसवाल रांची,  राजीव कुमार जायसवाल  कटिहार, शिव चरण  हाड़ा, जयपुर, संतोष जायसवाल, मऊ- उत्तर प्रदेश,  अजय कुमार जायसवाल दिल्ली शैलेन्द्र जायसवाल एडवोकेट , दिल्ली ,सचिदानंद जायसवाल ,जीतलाल जायसवाल दिल्ली एवम अन्य सभी स्वजातीय संगठनों के वरिष्ठ  जनों द्वारा अपने समाज के जनप्रतिनिधियों  का शाल , पगड़ी , मोमेंटो देकर ,पुष्पाहार द्वारा  डोल नगाड़ा  बजाकर, पुरोहित द्वारा मंत्रोच्चार के साथ  जोरदार  सम्मान  किया जायेगा।

    ये भी पढ़े :श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ पंचम दिवस ,महाजनो येन गत स पन्थाः- ईश्वर प्राप्ति का एक ही मार्ग

     इस अवसर दिल्ली के अंदर कार्यरत सभी संगठनों के प्रमुखो की  भी भागीदारी रहेगी ।  समारोह के विशेष सहयोगी एवमसंयोजक*:(1) श्री दीपक जी जायसवाल गोंदिया नागपुर (2) श्री राजेन्द्र मेवाड़ा जी,पुणे (3) श्री महेंद्र जी साव ,पुणे  श्री देवी लाल मेवाड़ा पुणे (सभी समाज के प्रसिद्ध समाज सेवी एवम उधोगपति) रहेंगे।  अन्त में जायसवाल जी ने सभी समाज जनों को सादर आमंत्रित किया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad