• Breaking News

    पीएम मोदी ने दिल्ली के द्वारका में तीर चलाकर बुराई और असत्य के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया

    Dussehra Ravan Dahan Live updates : आज देशभर में बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा मनाया जा रहा है। देश भर के तमाम शहरों में बुराई और असत्य के प्रतीक रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद का पुतला फूंका जाएगा। आज की रामलीलाओं में भगवान राम द्वारा दशानन रावण के वध की लीला का मंचन मुख्य केंद्र रहेगा। कई शहरों में 60 से लेकर 80 फीट तक के पुतले बनाए गए हैं। अच्छी बात यह है कि सरकार की अपील पर इस बार बहुत सी जगहों पर रावण के पुतलों के दहन के लिए हरित पटाखों का इस्तेमाल किया गया है। यहां पढ़ें देश भर से रावण के पुतलों के दहन का Live Update
    Tue, 08 Oct 2019 07:01 PM IST

    दिल्ली की प्रसिद्ध लवकुश रामलीला में सीएम अरविंद केजरीवाल

    Tue, 08 Oct 2019 06:59 PM IST

    उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह भी रावण दहन कार्यक्रम में पहुंचे

    उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह दिल्ली में आयोजित श्री राम धार्मिक लीला समिति के दशहरा कार्यक्रम में पहुंचे।

    Tue, 08 Oct 2019 06:48 PM IST

    पीएम मोदी ने तीर चलाकर किया रावण के पुतले का दहन,

    पीएम मोदी ने दिल्ली के द्वारका में तीर चलाकर बुराई और असत्य के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया
    Tue, 08 Oct 2019 06:36 PM IST

    पीएम मोदी ने दिल्ली के द्वारका में रावण के पुतले का दहन किया

    पीएम मोदी ने दिल्ली के द्वारका में तीर चलाकर बुराई और असत्य के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया
    Tue, 08 Oct 2019 06:29 PM IST

    देश के लोग कोई एक संकल्प जरूर लें: पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा- देश की भलाई के लिए लोग कोई एक संकल्प जरूर लें। ये संकल्प बिजली - पानी बचाना, झूठा खाना न छोड़ना, भी हो सकता है। लोग नो फर्स्ट यूज प्लास्टिक का अभियान चलाएं। 
    Tue, 08 Oct 2019 06:24 PM IST

    विजयादशमी के इस पावन पर्व पर वायुसेना के जांबाज जवानों को याद करें।

    नौ रात्रि के नौ दिन हिन्दुस्तान के हर कोने में पर्व मनाया गया। शक्ति आराधना का पर्व। ये शक्ति की आराधना भीतर की कमी से मुक्ति  के लिए है। उत्सव युग, काल के अनुसार बदलते रहे हैं। हम ऐसा समाज हैं जो  गर्व के साथ  बदलाव स्वीकार करते हैं। समय रहते परिवर्तन लाने वाले हैं। हमारे समाज में कोई बुराई आती है, हमारे भीतर से उसे दूर करने वाले महापुरुष भी पैदा होते हैं। विजयादशमी के इस पावन पर्व पर वायुसेना के जांबाज जवानों को याद करें। आज आसुरी शक्ति पर दैवीय शक्ति पर  विजय का पर्व है।
    Tue, 08 Oct 2019 06:18 PM IST

    उत्सव भावों की अभिव्यक्ति का उत्तम माध्यम बनते रहें

    पीएम मोदी ने कहा- उत्सव भावों की अभिव्यक्ति का उत्तम माध्यम बनते रहे, उत्सवों से प्रतिभा को निखारने का, सामाजिक गरिमा देने का, पुरस्कृत करने का हमारे यहां निरंतर प्रयास चला है।
    Tue, 08 Oct 2019 06:17 PM IST                       live                                                                                              -

    पीएम मोदी जय श्री राम बोलकर की भाषण की शुरुआत

    पीएम मोदी ने कहा - भारत उत्सवों की भूमि है। शायद ही 365 दिनों में कोई दिन जिस दिन कोई उत्सव न मनाया जाता हो। उत्सव हमें जोड़ते भी हैं, उत्सव हमें मोड़ते भी हैं। उत्सव हमें उमंग भी भरते हैं, उत्साह भी भरते हैं और हमारे सपनों को सजने का सामर्थ्य भी देते हैं। भारत का प्राणतत्व हैं ये उत्सव। इसी वजह से भारतीय परंपरा में रोबोट नहीं जीते जागते इंसान पैदा होते है
    Tue, 08 Oct 2019 06:00 PM IST                                                              -

    पटना: गांधी मैदान में धू-धू कर जला रावण, सीएम नीतीश रहे मौजूद

    पटना के गांधी मैदान में बुराई का प्रतीक रावण अपने भाई कुंभकरण और बेटे मेघनाद के साथ धू-धू कर जला। भगवान राम का तीर जैसे ही रावण को लगा पुतले में आग लग गई। इससे पहले कुंभकरण और मेघनाद का दहन किया गया। रावणवध को देखने के लिए गांधी मैदान में लाखों लोग जुटे थे। पूरा गांधी मैदान लोगों से भर गया था।बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के के लिए गांधी मैदान में सैकड़ों की संख्या में पुलिस बलों तैनात किया गया था।
     
    Tue, 08 Oct 2019 05:52 PM IST

    द्वारका के दशहरा कार्यक्रम में पहुंचे पीएम मोदी

    पीएम मोदी दिल्ली में द्वारका के दशहरा कार्यक्रम में पहुंच गए हैं। डीडीए मैदान में आते ही उन्होंने सबसे पहले पूजा अर्चना की।
    Tue, 08 Oct 2019 04:47 PM IST

    द्वारका के DDA मैदान में दशहरा समारोह में हिस्सा लेंगे PM मोदी

    पीएम मोदी द्वारका सेक्टर 10 में डीडीए ग्राउंड में द्वारका श्री राम लीला सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। आमतौर पर उच्च गणमान्य व्यक्ति यहां रामलीला मैदान में दशहरा समारोह में हिस्सा लेते हैं। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी मेट्रो से द्वारका जा सकते हैं। यहां 107 फीट का रावण बनाया गया है। 
    लालकिला मैदान में नव श्री धार्मिक लीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला के प्रचार मंत्री राहुल शर्मा ने बताया, प्लास्टिक रूपी असुर का पुतला भी जलाएंगे। अशोक विहार फेज-2 में आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा प्लास्टिक से मुक्ति का संदेश देने के लिए सात फीट ऊंचा चौथा रावण जलाया जाएगा।
    Tue, 08 Oct 2019 04:46 PM IST

    चंडीगढ़ में रावण का सबसे बड़ा पुतला

    दुनिया का सबसे बड़ा रावण का पुतला चंडीगढ़ स्थित धनास परेड मैदान में खड़ा हो चुका है। 221 फीट ऊंचा रावण का यह पुतला न तो गलेगा और न ही गिरेगा। पुतले को वाटरप्रूफ बनाया गया है। 70 से 100 किमी की रफ्तार से आंधी या तूफान आए या फिर बारिश आए, रावण हिलेगा नहीं। ढाई लाख वर्ग फीट के घेरे में रावण का यह पुतला खड़ा है। पुतले का करीब 800 फुट की दूरी से रिमोट द्वारा दहन होगा। रावण के पुतले की आंख में खासियत है।
    Tue, 08 Oct 2019 04:04 PM ISThappy dussehra 2019

    रावण दहन का मुहूर्त

    दहन का शुभ मुहूर्त:-  16.20 से 19.20 तक
    वैसे रावण दहन का कार्यक्रम मुख्य तौर पर सूर्यास्त के बाद या रात्रि के समय ही होता है। रावण दहन प्रदोष काल में श्रवण नक्षत्र में करना श्रेष्ठ माना जाता है। ऐसे में आज रावण दहन आप सूर्यास्त के बाद से रात 07 बजकर 20 मिनट तक कर सकते हैं
    Tue, 08 Oct 2019 04:03 PM ISTDussehra celebration all around the country

    कुंभकरण-मेघनाद ढेर, आज होगा रावण का वध

    तमाम रामलीलाओं में सोमवार को लोग कुंभकरण के निंद्रा में होने पर जोर-जोर खर्राटे की आवाज पर दर्शक ठहाके लगाते दिखे। कुंभकर्ण-रावण संवाद के दौरान दर्शक गंभीर हो गए। कुछ ऐसी ही तस्वीरें लालकिला मैदान में नव श्री धार्मिक लीला कमेटी और श्री धार्मिक लीला कमेटी, आई.पी एक्सटेंशन स्थित श्री रामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ, करोलबाग के अजमल खां पार्क में श्री सनातन धर्म लीला समिति, अशोक विहार फेज-2 आदर्श रामलीला कमेटी और कड़कड़डूमा स्थित सी.बी.डी ग्राउंड में श्री बालाजी रामलीला में देखने को मिली।
    Tue, 08 Oct 2019 04:02 PM IST

    दिल्ली में रावण के पुतलों के दहन का समय

    - द्वारका सेक्टर-10 द्वारका - श्री रामलीला सोसायटी - शाम 6:45 पर 
    - लालकिला मैदान लव कुश रामलीला कमेटी - शाम 6:30 बजे 
    - लालकिला मैदान नव श्री धार्मिक लीला कमेटी शाम 6 बजे 
    - लालकिला मैदान श्री धार्मिक लीला कमेटी शाम 5:30 बजे के बाद 
    - आईपी एक्सटेंशन श्री रामलीला कमेटी इंद्रप्रस्थ शाम 7:30 बजे के बाद 
    - कड़कड़डूमा श्री बालाजी रामलीला शाम 7 बजे के बाद
    Tue, 08 Oct 2019 04:01 PM ISTaccording to official sources in the delhi government  chief minister arvind kejriwal was scheduled

    लालकिला मैदान पहुंचेंगे केजरीवाल

    लालकिला मैदान में लव-कुश रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि इस बार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पुतला दहन के मौके पर शामिल होंगे।
     
    Tue, 08 Oct 2019 03:59 PM IST

    राष्ट्रपति कोविंद द्वारका जाएंगे

    द्वारका सेक्टर-10 के रामलीला मैदान में द्वारका श्री रामलीला सोसायटी की ओर से आयोजित रामलीला में दशहरे के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी जाएंगे। सोसायटी के चेयरमैन राजेश गहलोत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही निमंत्रण स्वीकार कर लिया था। अब राष्ट्रपति भी रामलीला में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने आ रहे हैं। वहीं, लालकिला मैदान में श्री धार्मिक लीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला के प्रेस सचिव रवि जैन ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी रामलीला देखने आएंगी।
    Tue, 08 Oct 2019 03:58 PM IST

    सिंगल यूज प्लास्टिक का पुतला

    इस बार कई जगहों पर रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले तो होंगे ही बुराई की प्रतीक का एक चौथा पुतला भी होगा- सिंगल यूज प्लास्टिक का। लव कुश रामलीला समिति रावण दहन में पटाखों का इस्तेमाल नहीं करेगी बल्कि उसकी जगह पटाखों की आवाज के लिए साउंड इफेक्ट का इस्तेमाल किया जाएगा। 

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad