• Breaking News

    Haryana election result 2019 LIVE:बीजेपी के 75 पार के नारे पर जाट लगा सकते है ब्रेक




    We News24 Hindi » नईं,दिल्ली
    हरियाणा में हुए विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना  गुरुवार को सुबह आठ बजे शुरू हो गई है। राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा को अपनी सत्ता बरकरार रहने की उम्मीद है और एग्जिट पोल से उसकी इन उम्मीदों को और बल मिला है। रुझानों के अनुसार, भाजपा को बहुमत मिलता दिखा रहा है। मतगणना शुरू होने से ठीक पहले कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि जेजेपी से हमें कोई परहेज नहीं है।
    शुरूआती रुझानों में करनाल सीट से जहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर आगे चल रहे हैं। वहीं गढ़ी सांपला किलोई सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बढ़त बनाए हुए हैं। इसके साथ ही कैथल सीट पर रणदीप सुरजेवाला, अंबाला कैंट सीट अनिल विज, महेंद्रगढ़ सीट से रामबिलास शर्मा और उचाना कला सीट से जेजेपी के दुष्यंत चौटाला आगे चल रहे हैं। 
    बता दें कि राज्य के 90 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक में एक मतगणना केंद्र स्थापित किया गया है और गुड़गांव के बादशाहपुर खंड़ में एक अतिरिक्त केन्द्र बनाया गया है जिनमें बड़ी संख्या में मतदान केन्द्र थे।
    हरियाणा के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी इंदर जीत ने बुधवार को एजेंसी को बताया, 'मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी।' उन्होंने बताया कि सोमवार को हुए मतदान के लिए इस्तेमाल की गई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) और वीवीपैट मशीनों को 59 विभिन्न स्थानों पर बनाये गये 90 'स्ट्रांगरूम में रखा गया है।
    हरियाणा में सोमवार को 68 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया था जो 2014 में हुए विधानसभा चुनाव की तुलना में कुछ कम था। उस वर्ष 76.54 प्रतिशत मतदान हुआ था। वर्ष 2014 में भाजपा ने 47 सीटों पर जीत दर्ज की थी और कांग्रेस को 15 सीटें मिली थी। इंडियन नेशनल लोकदल ने 19 सीटों पर जीत हासिल की थी और बहुजन समाज पार्टी तथा शिरोमणि अकाली दल को एक-एक सीट मिली थी। पांच निर्दलीय थे। इस बार 105 महिलाओं समेत 1,169 उम्मीदवार मैदान में है।
    पढ़ें, Harana election result 2019 live updates: 

    Thu, 24 Oct 2019 09:44 AM IST

    पुन्हाना सीट से भाजपा प्रत्याशी नौक्षम चौधरी पीछे

    गुरुग्राम : नूहं जिले की पुन्हाना सीट से भाजपा प्रत्याशी नौक्षम चौधरी पीछे।
    Thu, 24 Oct 2019 09:31 AM IST

    पृथला सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को बढ़त

    पृथला सीट पर पहले राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी रघुवीर सिंह तेवतिया लगभग 600 वोटों से आगे
    Thu, 24 Oct 2019 09:24 AM IS

    टोहाना सीट से भाजपा के सुभाष बराला आगे

    टोहाना सीट से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला आगे चलते दिख रहे है।
    Thu, 24 Oct 2019 09:15 AM IST

    सिरसा में गोपाल कांडा आगे

    शुरुआती रुझानों में सिरसा सीट पर एचएलपी के उम्मीदवार गोपाल कांडा आगे।

    Thu, 24 Oct 2019 09:00 AM IST

    चरखी दादरी में बबीता फौगाट पीछे

    शुरुआती रुझानों में चरखी दादरी सीट पर भाजपा की उम्मीदवार बबीता फौगाट पीछे हो गई हैं।

    •  

    Thu, 24 Oct 2019 08:57 AM IST

    महेंद्रगढ़ में रामबिलास शर्मा पीछे

    रुझानों के अनुसार, महेंद्रगढ़ सीट पर रामबिलास शर्मा पीछे हो गए हैं।

    चरखी दादरी सीट से भाजपा की उम्मीदवार बबीता फौगाट आगे चल रही हैं।
    Thu, 24 Oct 2019 08:37 AM IST

    रामबिलास शर्मा को महेंद्रगढ़ में बढ़त

    रुझानों के अनुसार, रामबिलास शर्मा को महेंद्रगढ़ में बढ़त मिलती दिख रही है।

    Thu, 24 Oct 2019 08:27 AM IST

    अभय चौटाला भी आगे

    ऐलनाबाद सीट से इनेलो के अभय चौटाला भी आगे चल रहे हैं।
    Thu, 24 Oct 2019 08:24 AM IST

    करनाल सीट से मनोहर लाल खट्टर आगे

    शुरुआती रुझानों में करनाल सीट से मनोहर लाल खट्टर आगे चल रहे हैं।
    Thu, 24 Oct 2019 07:54 AM IST

    परिणाम से पहले कांग्रेस का बयान, जेजेपी से परहेज नहीं

    मतगणना से पहले कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, हरियाणा में जेजेपी से परहेज नहीं
    Thu, 24 Oct 2019 07:32 AM IST

    मुझे जनता और खुदपर है विश्वास: बबीता

    बीजेपी की दादरी से उम्मीदवार बबीता फोगाट ने कहा, लोगों ने मुझे प्यार और समर्थन दिया है। मुझे जनता और खुदपर विश्वास है। 


    Wrestler Babita Phogat, BJP's candidate for Dadri assembly constituency: People have given me love and support, that is my strength, & what keeps me going. I have faith in public and myself, people will give blessings to their daughter.


    .com/media/

    Thu, 24 Oct 2019 05:53 AM IST

    चुनाव मैदान में उतरे प्रमुख उम्मीदवार

    चुनाव मैदान में उतरे प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला और इनेलो के नेता अभय सिंह चौटाला शामिल हैं। इनके अलावा हरियाणा के मंत्रियों राम बिलास शर्मा, अनिल विज, कैप्टन अभिमन्यु, ओ पी धनखड़ और कविता जैन भी भाजपा की ओर से चुनाव मैदान में उतरे। हुड्डा के अलावा कांग्रेस की ओर से रणदीप सिंह सुरजेवाला, किरण चौधरी, रणबीर महेन्द्र और कुलदीप बिश्नोई ने चुनाव लड़ा। भाजपा ने टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट और तीन खिलाड़ियों बबीता फोगाट, योगेश्वर दत्त और संदीप सिंह को चुनाव मैदान में उतारा था। खट्टर ने राज्य में इस बार 75 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया था जबकि कांग्रेस वापसी के लिए संघर्ष कर रही है। आम आदमी पार्टी, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी और स्वराज इंडिया ने भी चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारे थे। हालांकि इनमें से किसी ने सभी 90 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ा। 

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad