• Breaking News

    अब हरियाणा में सोनिया गाँधी नहीं राहुल गाँधी करेंगे चुनावी रैली ,

    We News 24 Hindi »नई दिल्ली 

    नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज हरियाणा के महेंद्रगढ़ में होने वाली रैली को संबोधित नहीं करेंगी। यह जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने रैली के चंद घंटे पहले हमारे सहयोगी अंग्रेजी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स को दी।

    कांग्रेसी नेता ने बताया कि राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद राहुल गांधी के अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी थीं। अध्यक्ष बनने के बाद सोनिया गांधी की यह पहली रैली थी।

    हालांकि, हरियाणा कांग्रेस ने इस बात की जानकारी ट्विटर के जरिए दी लेकिन बाद में वह ट्वीट डिलीट कर दिया।

    हरियाणा कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा था कि श्री राहुल गांधी जी हरियाणा के महेंद्रगढ़ में होने वाली रैली को संबोधित करेंगे। क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी कुछ वजहों से रैली में शामिल नहीं हो पाएंगी।

    बता दें कि सोनिया गांधी ने अंतिम रैली उत्तर प्रदेश के रायबरेली में 12 जून को की थी। इसके अलावा वे 2 मई को रायबरेली में बैठक भी शामिल हुई थीं। 

    काजल कुमारी द्वारा किया गया पोस्ट 

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad