सीतामढ़ी:जिले में दुर्गापूजा शांतिपूर्ण, सद्भाव व आपसी सौहार्द के साथ संपन्न हुआ
We News 24 Hindi »सीतामढ़ी,बिहार
कैमरामैन पवन साह के साथ ब्यूरो संवाददाता असफाक खान की
रिपोर्ट
सीतामढ़ी:जिले में दुर्गापूजा शांतिपूर्ण, सद्भाव व आपसी सौहार्द के साथ संपन्न हो गया। स्थानीय सांसद सह जद यू नेता सुनील कुमार पिटू ने पूरे जिले में शांति व्यवस्था के लिए सभी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधियों व संपूर्ण जनता को बधाई दिया ।
कहा कि शांतिपूर्ण, सद्भाव व भाईचारा के साथ दुर्गापूजा संपन्न कराने में जिला पदाधिकारी, आरक्षी अधीक्षक सहित सभी पदाधिकारियों की कार्य कुशलता प्रशंसनीय है। वहीं, विधान पार्षद रामेश्वर महतो, जदयू जिलाध्यक्ष राणा रणधीर सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्याउद्दीन खां, जिला परिषद् उपाध्यक्ष देवेंद्र साह, आदि ने शांतिपूर्ण दुर्गापूजा संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन व आम नागरिकों को धन्यवाद दिया है।
VIDEO
यह भी पढ़ें :पटना जिलाधिकारी ने छठ महापर्व पर 91घाटों की सफाई का दिया निर्देश
इधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला ने मुहर्रम और दशहरा पर्व को शांति सद्भाव के साथ मनाए जाने के लिए पूरे जिलेवासी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व जिला शांति समिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि शांति सद्भाव बनाए रखने में जिला पदाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा का कुशल प्रबंधन सराहनीय रही। प्रशासन द्वारा शहर के चिह्नित स्थलों की ड्रोन से निगरानी की गई जिसका नतीजा असामाजिक तत्वों की एक न चली।
उन्होंने जिले के लोगों को इसी तरह एकजुट होकर जिले के विकास के लिए भी आगे बढ़ने की अपील की। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी, भुवनेश्वरी मिश्र, सीताराम झा, परवेज आलम अंसारी, नीतेश मिश्रा, शिवशंकर शर्मा, संजय कुमार, अधिवक्ता मुकेश कुमार तिवारी ने भी प्रशासन व आम जनता को बधाई दी है। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शम्स शाहनवाज ने विजयदशमी के मौके पर शांतिपूर्ण ढंग से मूर्ति विसर्जन के लिए जिलावासियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पूजा समिति सदस्यों व जिला प्रशासन को बधाई व धन्यवाद दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा, अ़फजल राणा, नसीम अहमद, अफरोज आलम, अब्दुल्ला, तौ़कीर अनवर, मुश्ता़क सरवर, संजीव कुमार यादव, रंजीत कुमार, समीर अंसारी, संजय सिंह, नसीम अंसारी, बादल उर्फ अब्दुल्लाह, अशरफ, वैदेही शरण यादव, नीतीश कुमार, शशि कुमार आदि ने भी जिला प्रशासन एवं आम लोगों को धन्यवाद दिया है।
यह भी पढ़ें :लालगंज नदी में नहाने के दौरान एक 20 वर्षीय युवक डूबने से मौत
वहीं, प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव अंजारुल हक़ तौहीद, महासचिव तरन्नुम खातुन तौसीफ रेजा अमजद राईन, जहांगीर, रोहन गुप्ता सुरेन्द्र सिंह सतीश कुमार पासवान राजु कुमार सत्येन्द्र ठाकुर ने शांति व सदभाव के साथ दुर्गापूजा संपन्न होने पर जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों को धन्यवाद दिया है।
खुशबु सिंह द्वारा किया गया पोस्ट