• Breaking News

    झारखंड के 19वें स्थापना दिवस पर,राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दी

    We News 24 Hindi » रांची,झारखण्ड
    ब्यूरो संवाददाता तारिक अजीज 

    रांची : झारखंड के 19वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री समेत तमाम नेताओं ने प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं दी हैं. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है, स्थापना दिवस पर झारखंड की जनता को बधाई और शुभकामनाएं. झारखंड, प्रभूत प्राकृतिक संसाधनों और समृद्ध संस्‍कृति वाला राज्‍य है, जिस पर हम सभी को गर्व है. मेरी कामना है कि भगवान बिरसा मुंडा के आशीर्वाद से झारखंड प्रगति की नयी ऊंचाइयां प्राप्त करे.

    ये भी पढ़े :सीवान रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने पर एएसआइ सस्पेंड


    जोहार झारखंड! स्‍थापना दिवस के अवसर पर झारखंड की जनता को बधाई और शुभकामनाएं। झारखंड, प्रभूत प्राकृतिक संसाधनों और समृद्ध संस्‍कृति वाला राज्‍य है, जिस पर हम सभी को गर्व है। मेरी कामना है कि भगवान बिरसा मुंडा के आशीर्वाद से झारखंड प्रगति की नई ऊंचाइयां प्राप्त करें ।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा है, ‘झारखंड की जनता को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई. मेरी कामना है कि झारखंड प्रगति की नित नयी ऊंचाइयों को छुए और भगवान बिरसा मुंडा के समृद्ध, सशक्त और खुशहाल राज्य के सपने को साकार करे.

    झारखंड की जनता को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि झारखंड प्रगति की नित नई ऊंचाइयों को छुए और भगवान बिरसा मुंडा के समृद्ध, सशक्त और खुशहाल राज्य के सपने को साकार करे।



    झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड स्थापना दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया है. उन्होंने कहा है, ‘साहस और शौर्य के प्रतीक, आदिवासी समाज में आयी नवचेतना के सूत्रधार, महान क्रांतिकारी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर शत- शत नमन. धरती आबा के सपनों के अनुरूप हम ऐसे झारखंड के निर्माण में जुटे हैं, जहां कोई बेघर, बेदवा, बेशिक्षा न रहे.

    स्थापना दिवस पर सभी झारखंड वासियों को हार्दिक बधाई।झारखंड अद्भुत सौंदर्य, संस्कृति और प्राकृतिक संसाधनों व संभावनाओं का प्रदेश है। मेरी कामना है की प्रगति के पथ पर बढ़ता यह प्रदेश निरंतर विकास के नए मानदंड स्थापित करता रहे।

    झारखंड के नगर विकास मंत्री और रांची के विधायक ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है, ‘धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. 


    धरतीआबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं l

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad