• Breaking News

    ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भीषण आग ,न्यू साउथ वेल्स में आग आपातकाल घोषित

    We News 24 Hindi »ऑस्ट्रेलिया,न्यू साउथ वेल्स

    न्यू साउथ वेल्स। ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में भयंकर आग लगी हुई है। जिसमें अब तक करीब तीन लोगों की मौत होने की खबर है और 150 से अधिक घर आग की चपेट में आ गए है। हजारों लोग अपना घर छोड़कर दूसरी जगह पर जाने लगे है। ऑस्ट्रेलिया के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य न्यू साउथ वेल्स को आग आपातकाल घोषित कर दिया गया है।


    यह भी पढ़ें:-भारतके नये नक़्शे को लेकर ,नेपाल में विरोध प्रदर्शन


    वहीं एक हैरत में डाल देने वाली खबर आई है। जिसमें कहा गया है कि भारतीय मानसून का देरी से वापस जाने से वहां वर्षा अधिक नही हो सकी है। जिससे मौसम शुष्क हो गया है। इसी की वजह से इतनी भयानक आग लग गई है। 

    एक वैज्ञानिक ने ईंधन, मौसम और भौगोलिक स्थितियों का शोध कर कहा है कि इस आग का लगना, भारत में मानसून के देर से खत्म होना है। जहां यह आपको सोचने के लिए मजबूर कर देगा कि लगभग 10 हजार किलोमीटर दूर जो मौसम है। वह असल में वहां यह असर कैसे डाल सकता है। लेकिन वहां के वैज्ञानिकों ने कहा है कि वैश्विक तंत्र आपस में जुड़े है। हम इन्हें अलग नही देख सकते है।

    दिव्या कुमारी द्वारा किया गया पोस्ट 

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad