• Breaking News

    वैशाली जिले के मानपुर गाँव के चापाकल में जहर वाला पानी ,देखे वीडियो

    We News 24 Hindi »वैशाली,बिहार

    नागमणि की रिपोर्ट

    लालगंज:-मानपुर गांव के दलित बस्ती में चापाकल का पानी पीने के बाद एक युवक को उल्टी होने लगा। जिसके बाद उसके परिजन उसे एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराए। जहां डॉक्टर द्वारा दवा देने के बाद पुनः घर लौट गया। वहीं चापाकल में जहर होने की सूचना पर पुलिस पहुँची और उक्त चापाकल को ग्रामीणों के सहयोग से खोल कर अलग कर दिया ताकि पानी पीने से कोई अप्रिय घटना नही घट सके।

    ये भी पढ़े :क्यों सोने और चांदी के दामो में लगातार आ रही है गिरावट

            दअरसल मानपुर गांव में शनिवार की रात बटेश्वर पासवान के भतीजा जलिन्द्र पासवान की लड़की की शादी थी। देर रात तक शादी देखने के बाद बटेश्वर पासवान रविवार को सुबह  में सोने आए और सोने के पहले उक्त चापाकल का पानी पिए। पानी पीने के बाद उन्हें दो-चार बार लगातार उल्टी होने के कारण उनकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उनके परिजन रणधीर पासवान एवं कुछ अन्य लोग उन्हें लालगंज बाजार स्थित एक निजी क्लिनिक लेकर आये। जहाँ डॉक्टर द्वारा दवा दिए जाने के बाद वे स्वस्थ्य हुए।

    VIDEO

    ये भी पढ़े :ससुराल पहुचे दामाद को ससुरालवालों ने बनया बंधक लाठी डंडी से किया स्वागत

         वहीं दूसरी ओर चापाकल में जहर होने की सूचना फैलते हीं बड़ी संख्या में लोग जुट गए और इसकी सूचना लालगंज थाना को दी। जिसके बाद लालगंज थाना पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से चापाकल को खोल कर अलग करा दिया ताकि कोई हताहत नहीं हो सके। 

    ये भी पढ़े :जल्द होगा RRB NTPC RRC Group Exam परीक्षा की तिथि का एलान, ऐसा होगा परीक्षा का पैटर्न

         इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि चापाकल में जहर होने की सूचना पर चापाकल को खोलकर अलग कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुई है। जहर के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसकी पुष्टि जांचोपरांत हीं हो पाई है।


    Post Top Ad

    Post Bottom Ad