• Breaking News

    कोंग्रेस पार्टी के महिला कार्यकर्ता पार्टी से खुश नहीं है ,कुछ ऐसे बयां किया अपना दर्द नेताओं के सामने

    फ़ाइल तस्वीर 
    We News 24 Hindi »वैशाली,बिहार
    आर्यन कुमार की रिपोर्ट

    उत्तराखंड : के कोंग्रेस पार्टी के महिला कार्यकर्ता पार्टी के किर्याकलाप से खुश नहीं दिख रही है इसका अंदाजा आप प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक राजीव भवन में हुई  उस बैठक में महिला कार्यकर्ताओं के गुस्सा सातवे आसमान पर दिखा इसी से लगा सकते है ।

     महिला कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह क्या बात हुई?  नगर निकाय, पंचायत, विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में जी-जान से महिला कार्यकर्ता  मेहनत करें और टिकट पैसे वालों को मिले । विधायक और पूर्व विधायकों की  पत्नियों को  पार्टी कार्यक्रमों से कोई लेना-देना नहीं,  पर  टिकट उन्हें दे दिया जाता है। ऐसा उत्पीड़न  महिला कार्यकर्ता क्यों  सहे ? 


     प्रदेश प्रभारी परविंदर कौर, प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के सामने महिला कार्यकर्ताओं ने अपनी बात रखी। कार्यकर्ताओं का गुस्सा देखकर दोनों नेता चुपचाप सुनती रह गईं। सूत्रों के अनुसार, महिला नेताओं ने सीधे प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष से मुखातिब होकर कहा कि महिलाओं की उपेक्षा की जा रही है। 

    ये भी पढ़े :वैशाली लालगंज मे पडोसी ने पडोसी पर किया जानलेवा हमला

    जब राजनीति में भागीदारी की बात आती है तो हमें दरकिनार कर दिया जाता है। आम कार्यकर्ता पर धनसंपन्न और एमपी-एमएलए की पत्नियां भारी पड़ जाती हैं। हरिद्वार जिलाध्यक्ष विमला पांडे, इमराना परवीन, रेनू बिष्ट समेत कई महिला नेताओं ने नाराजगी जताई। 


    महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन ने कहा कि महिला किसी स्तर पर कम नहीं हैं। उन्हें समान प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बात महिला कांग्रेस नेताओं को प्रदेश नेतृत्व और हाईकमान के सामने भी मजबूती से रखनी होगी।



    खुशबु सिंह द्वारा किया गया पोस्ट 

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad