• Breaking News

    Maharashtra Government Live Updates: सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा के वकील मुकुल रोहतगी की दलील ठुकराई. हाईकोर्ट की बजाय सीधे सुप्रीम कोर्ट आने पर उठाया था सवाल.


    We News 24 Hindi »नई दिल्ली 

    Live Updates: महाराष्ट्र में शनिवार सुबह अचानक बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार को शपथ दिलाए जाने के खिलाफ शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है. शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस शनिवार शाम सुप्रीम कोर्ट पहुंची और नई सरकार को 24 घंटे के भीतर बहुमत साबित करने का निर्देश देने की अपील की थी. बीजेपी से नाता तोड़ चुकी पार्टी ने इस मामले में कोर्ट से शनिवार रात ही याचिका पर सुनवाई करने का अनुरोध करते हुए कहा है कि खरीद-फरोख्त रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार को निर्देश दिया जाए कि वह 24 घंटों के भीतर बहुमत साबित करे. कांग्रेस की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी, शिवसेना की ओर से कपिल सिब्बल बहस कर रहे हैं तो भाजपा ने अपने ओर से मुकुल रोहतगी को उतारा है.



    Nov 24, 2019
    12:06 (IST)
    सिंघवी- बोम्मई जजमेंट में कहा गया है कि फ्लोर टेस्ट ही सबसे बढ़िया तरीका है. सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक मामले में भी अगले दिन फ्लोर टेस्ट कराने के आदेश दिए थे. गोवा केस में भी सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत फ्लोर टेस्ट तुरंत कराने को कहा था.
    Nov 24, 2019
    12:04 (IST)
    सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा के वकील मुकुल रोहतगी की दलील ठुकराई. हाईकोर्ट की बजाय सीधे सुप्रीम कोर्ट आने पर उठाया था सवाल.
    Nov 24, 2019
    12:02 (IST)
    अभिषेक मनु सिंघवी: राज्यपाल का अपना दायित्व - लिखित दस्तावेज, हस्ताक्षर और भौतिक सत्यापन के आधार पर संतुष्टि होनी चाहिए. इस बात का प्रमाण कहां है कि राज्यपाल ने यह सब किया?
    Nov 24, 2019
    12:02 (IST)
    कपिल सिब्बल: हम कल ही बहुमत साबित करने को तैयार हैं. इन लोगों को वक्त नहीं देना चाहिए. महाराष्ट्र के लोगों को उनके हित में सरकार की जरूरत है. कोर्ट को इस देरी की अनुमति नहीं देनी चाहिए. उन्हें अपना बहुमत साबित करना चाहिए. हम कल उन्हें दिखा सकते हैं. 7 बजे हमने सरकार बनाने का दावा किया था.
    Nov 24, 2019
    11:54 (IST)
    देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार ने अजीब तरीके से शपथ ली, राज्यपाल दिल्ली से मिल रहे सीधे निर्देशों पर काम कर रहे थे: सिब्बल ने न्यायालय से कहा.
    Nov 24, 2019
    11:53 (IST)
    तुषार मेहता: ये लोग हाईकोर्ट क्यों नहीं गए. इन्होंने हाईकोर्ट को क्यों बाइपास किया?


    Nov 24, 2019
    11:50 (IST)         तुषार मेहता से कोर्ट ने पूछा- आप किसके लिए पेश हुए हैं. तो तुषार                          मेहता ने कहा कि मुझे रात 11 बजे नोटिस मिला. मेरे नोटिस में मेरा                            ही नाम लिखा है. शायद केंद्र के लिए. 

    Nov 24, 2019
    11:46 (IST)
    जस्टिस अशोक भूषण: राज्यपाल संतुष्ट होंगे, तभी आमंत्रण दिया होगा. 

    Nov 24, 2019
    11:44 (IST)
    जस्टिस रमना: आपके पास कुछ है कि राज्यपाल को क्या लिखित दिया गया. इस पर सिब्बल ने कहा कि हमारे पास कुछ नहीं है.

    Nov 24, 2019
    11:43 (IST)
    कपिल सिब्बल: तुरंत फ्लोर टेस्ट कराया जाए. अगर उनके पास बहुमत है तो साबित करें.

    Nov 24, 2019
    11:42 (IST)
    कपिल सिब्बल: राज्यपाल को क्या कागजात दिए गए. उन्होंने कितना वक्त फ्लोर टेस्ट के लिए दिया है हमें पता नहीं.

    Nov 24, 2019
    11:42 (IST)
    कपिल सिब्बल: एक दिन पहले हमने प्रेस कांफ्रेस कर गठबंधन के बारे में बताया. फिर सुबह राष्ट्रपति शासन हटा दिया गया.


    Nov 24, 2019
    11:39 (IST)
    कपिल: सुबह 5.37 राष्ट्रपति शासन हटाकर दिया गया वो इतिहास में कभी नहीं हुआ.

    Nov 24, 2019
    11:38 (IST)
    कपिल सिब्बल ने कोर्ट की सुनवाई शुरू होने के बाद कहा कि माफ करें रविवार को कोर्ट लगानी पड़ी. मैं शिवसेना की ओर से हूं और सिंघवी कांग्रेस की ओर से.

    Nov 24, 2019
    11:37 (IST)
    महाराष्ट्र में सियासी घमासान: सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस, शिवसेना और NCP की याचिका पर सुनवाई जारी

    Nov 24, 2019
    11:31 (IST)
    राकांपा के जयंत पाटिल पार्टी के विधायक दल के नेता के तौर पर अजित पवार का स्थान लिए जाने की सूचना राज्यपाल को देने के लिए एक पत्र लेकर राज भवन पहुंचे.

    Nov 24, 2019
    11:30 (IST)
    अशोक चव्हाण, कांग्रेस: शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के पास बहुमत का आंकड़ा है. कई विधायक वापस लौट गए हैं. बाकी के विधायक भी वापस आ जाएंगे.

    Nov 24, 2019
    11:27 (IST)
    तीनों जज सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता कोर्ट रूम में मौजूद हैं.

    Nov 24, 2019
    11:26 (IST)
    कांग्रेस की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी बहस करेंगे. कोर्ट रूम पूरी तरह से भरा हुआ है.

    Nov 24, 2019
    11:17 (IST)
    भाजपा ने राकांपा विधायक दल के नेता पद से अजित पवार को हटाये जाने पर रविवार को आपत्ति जताते हुए कहा कि यह कदम ''अमान्य'' है.

    Nov 24, 2019
    11:10 (IST)
    संजय राउत, शिवसेना: सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग और पुलिस भाजपा के चार मुख्य कार्यकर्ता हैं. मौजूदा राज्यपाल भी उनके कार्यकर्ता हैं. लेकिन भाजपा खुद के खेल में हीं फंस गई है.
    Sanjay Raut, Shiv Sena: CBI, ED, Income Tax Department and Police are the four main party workers of BJP. Present Governor is also their worker. But BJP has got trapped in their own game now. It's beginning of their end.

    .com/media/

    Nov 24, 2019
    11:08 (IST)
    नवाब मलिक, एनसीपी: अजित पवार ने गलती की है. उन्हें समझाने की कोशिश की जा रही है, अभी तक उन्होंने कोई संकेत नहीं दिए हैं. अगर उन्हें गलती का एहसास हो जाता है तो यह अच्छा होगा.

    Nov 24, 2019
    10:44 (IST)
    महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए 30 नवंबर की समय सीमा केवल इसलिए दी गई ताकि दल बदल कराया जा सके: राउत

    Nov 24, 2019
    10:30 (IST)
    महाराष्ट्र: एनसीपी विधायक बबन शिंदे पहुंचे एनसीपी प्रमुख शरद पवार के घर. शिंदे शनिवार को एनसीपी विधायक दलों की बैठक में नहीं पहुंचे थे.
    Maharashtra: Nationalist Congress Party (NCP) MLA Baban Shinde arrives at NCP Chief Sharad Pawar's residence in Mumbai. He did not attend the NCP Legislative Party Meeting yesterday.





    .com/media/.com/media/

    Nov 24, 2019
    10:19 (IST)
    संजय राउत बोले- फर्जी दस्तावेज लेकर अजित पवार गए.

    Nov 24, 2019
    10:18 (IST)
    संजय राउत बोले- हम तीनों के पास 165 विधायकों का साथ है. राज्यपाल हमें अभी बुलाते हैं तो हम 10 मिनट में बहुमत साबित कर देंगे.

    Nov 24, 2019
    10:04 (IST)
    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में शनिवार को शपथ लेने वाले राकांपा नेता अजित पवार रविवार तड़के चर्चगेट के पास अपने निजी आवास लौटे.

    Nov 24, 2019
    09:58 (IST)
    सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र भाजपा की ओर से सीनियर वकील मुकुल रोहतगी होंगे पेश.
    Senior advocate Mukul Rohatgi to appear for BJP in Supreme Court today. SC will be hearing today at 11.30 am the joint plea of Shiv Sena, NCP & Indian National Congress against the decision of Maharashtra Governor inviting Devendra Fadnavis to form govt yesterday

    .com/media/

    Nov 24, 2019
    09:41 (IST)
    महाराष्ट्र: एनसीपी विधायक दल के नेता जयंत पाटिल पहुंचे शरद पवार के आवास पर
    Maharashtra: Nationalist Congress Party (NCP) legislative party leader Jayant Patil arrives at NCP Chief Sharad Pawar's residence in Mumbai.


    .com/media/.com/media/


    Nov 24, 2019
    09:41 (IST)
    मुंबई: कांग्रेस विधायकों को भी होटल में ठहराया गया.
    Mumbai: Congress MLAs being shifted to JW Marriott Hotel in Andheri.

    Nov 24, 2019
    09:31 (IST)
    महाराष्ट्र: भाजपा सांसद संजय काकड़े मुंबई में राकांपा प्रमुख शरद पवार के आवास पर पहुंचे.
    Maharashtra: BJP MP Sanjay Kakade arrives at NCP Chief Sharad Pawar's residence in Mumbai.


    .com/media/.com/media/

    Nov 24, 2019
    09:31 (IST)
    दिल्ली: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी राज्यपालों के वार्षिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे.
    Delhi: Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari reaches Rashtrapati Bhavan to attend the annual Conference of Governors.


    .com/media/
    Nov 24, 2019
    09:04 (IST)
    एनसीपी विधायक दल के नेता पर विवाद: भाजपा ने कहा- अजित पवार की नियुक्ति वैध, पाटिल की अवैध 

    Nov 24, 2019
    08:43 (IST)
    एनसीपी विधायकों को पवई स्थित एक होटल में ठहराया गया है. होटल में कितने विधायकों को ठहराया गया है, अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. 

    Nov 24, 2019
    08:13 (IST)
    एनसीपी विधायकों को बस में ले जाया गया, होटल में रखा जाएगा

    Nov 24, 2019
    07:32 (IST)
    निर्दलीय विधायकों पर दोनों सियासी खेमों की है नज़र. कई निर्दलीय विधायक शिवसेना के साथ तो कुछ का बीजेपी को समर्थन.

    Nov 24, 2019
    07:21 (IST)
    पूर्व एनसीपी विधायक पांडुरंग बरोड़ा ने शाहपुर से वर्तमान MLA दौलत दरोड़ा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. शाहपुर पुलिस ने यह जानकारी दी है.
    Shahapur Police: Former NCP MLA Pandurang Barora yesterday filed a missing person's complaint for Shahapur NCP MLA Daulat Daroda.

    Nov 24, 2019
    02:50 (IST)

    कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने महाराष्ट्र में अप्रत्याशित राजनीतिक घटनाक्रम के तहत देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाए जाने को लेकर शनिवार को भाजपा पर निशाना साधा और दावा किया कि ''गैरकानूनी ढंग '' से बनी सरकार बहुत जल्द गिर जाएगी.  


    Nov 24, 2019
    02:50 (IST)
    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम को ''लोकतंत्र की चोरी एवं हत्या'' करार दिया. 

    Nov 24, 2019
    02:50 (IST)

    सुप्रीम कोर्ट आज शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई करेगा जिसमें महाराष्ट्र के राज्यपाल के उस फैसले को चुनौती दी गयी थी जिसके तहत उन्होंने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी. 

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad