• Breaking News

    BREAKING:पटना पुलिस के लाठीचार्ज में कई कोंग्रेसी कार्यकर्ता घायल

    We News 24 Hindi »पटना,बिहार
    अमिताभ मिश्रा की रिपोर्ट  

    बिहार: इस समय बिहार पटना से बड़ी खबर कांग्रेस ने बढ़ती महंगाईऔरआर्थिक मंदी और बेरोजगारी समेत अन्य कई मुद्दों को लेकर आज जन वेदना मार्च निकाला इस मार्च  के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसमे कोंग्रेस के  कई कार्यकर्ता घायल हो गए। 

    ये भी पढ़े :झारखण्ड विधानसभा चुनाव:RJD ने अपना घोषणा पत्र जारी किया,गरीबी और बेरोजगारी को पहली प्राथमिकता



    कांग्रेस के यहां प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम से जन वेदना मार्च निकाला गया। मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ प्रतिबंधित क्षेत्र हड़ताली मोड़ जैसे ही पहुंचा वहां पहले से दंडाधिकारी के नेतृत्व में मौजूद पुलिस के जवानों ने मार्च को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ता उग्र हो गए और पुलिस एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कार्यकर्ता आगे बढ़ने की कोशिश में लगे थे तभी पुलिस की ओर से वाटर कैनन के बाद लाठीचार्ज किया गया।

    आर्यन कुमार द्वारा किया गया पोस्ट 

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad