• Breaking News

    .इंदिरा गांधी जी की 102वीं जयंती पर युवा कांग्रेस ने 10 महिलाओं को सम्मानित किया

    We News 24 Hindi »सीतामढ़ी,बिहार
    कैमरामैन पवन साह के साथ अशफाक खान  की रिपोर्ट

    सीतामढ़ी :भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी जी की 102वीं जयंती को सीतामढ़ी जिला युवा कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण को समर्पित करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 10 महिलाओं को सम्मानित किया। 

    ये भी पढ़े :सीतामढ़ी में CSP संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हथियार लहराते भागे अपराधी 'देखे वीडियो

    शहर के कोट बाज़ार स्थित सीतामढ़ी पब्लिक स्कूल प्रांगण में युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो.शम्स शाहनवाज ने की। कार्यक्रम में सम्मानित होने वाली महिलाओं में सर्वश्री रानी श्रीवास्तव, रिंकी गुप्ता, वर्षा कुमारी, इशरत खातून, अंजलि कुमारी, पंखुरी कुमारी, ज़ेबा बिलकीश, काजल कुमारी, नेहा व  वर्षा मिश्रा शामिल हैं।

    ये भी पढ़े :BIG BREAKING:बेलगाम अपराधियों ने सीतामढ़ी में CSP संचालक को गोली मारी

    उक्त अवसर पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मो.शम्स शाहनवाज ने कहा कि आयरन लेडी स्व.इंदिरा गांधी जी महिला सशक्तिकरण की सबसे उत्कृष्ट मिसाल हैं। उनकी प्रेरणाओं से भारत वर्ष की महिलाएं हमेशा लाभान्वित होती रहेंगी। पश्चात जिला कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष वीरेन्द्र कुशवाहा एवं स्कूल के प्राचार्य अमित कुमार मिश्रा ने भी स्व. इंदिरा जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने भी बहुत ही उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    ये भी पढ़े :BREAKING पंजाब के गुरदासपुर में अकाली दल बादल के सर्कल प्रधान की निर्मम हत्या

    कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के जिला सचिव संजीव कुमार यादव, बेलसंड विधानसभा अध्यक्ष अफ़रोज़ आलम, वैदेही शरण यादव, मो. अब्दुल्लाह, नसीम अहमद, नीतीश कुमार, हरिओम कुमार, पप्पू कुमार, गौतम कुमार, बाबु नन्दन राय, संजीव कुमार, रघुबीर सिंह, संजय सिंह, हरे राम ठाकुर आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

    रौशन कुमार गुप्ता द्वारा किया गया पोस्ट 

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad