• Breaking News

    दिल्ली से दरभंगा जा रही बस यमुना एक्सप्रेस पर अनियंत्रित होकर पलट गयी,30 से अधिक यात्री घायल

    We News 24 Hindi »नई दिल्ली
     ब्यूरो संवाददाता विवेक श्रीवास्तव की रिपोर्ट  

    दिल्ली: से बिहार जा रही यात्रियों से भरी बस यमुना एक्सप्रेस वे पर टायर फटने की वजह  अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 30 से अधिक लोग जख्मी हो गए हैं। एक्सप्रेस वे कर्मियों और पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक यह बस आगरा के रास्ते बिहार दरभंगा जा रही थी। 



    एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि दिल्ली से एक निजी डबल डेकर बस यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते बिहार में दरभंगा जा रही थी। जैसे ही बस थाना बीटा- दो क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस- वे के चुहड़पुर अंडरपास के पास पहुंची उसका टायर फट गया। वह अनियंत्रित होकर पलट गई।

    ये भी पढ़े :दिल्ली की वायु गुणवता फिर से खराब ,आज और कल छिटपुट वर्षा की संभावना

    हादसे के दौरान एक्सप्रेस वे बाधित हो गया। सोमवार की शाम बस यमुना एक्सप्रेस वे पर जीरो प्वाइंट से दो किमी आगे पहुंची तो अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 30 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घटना के समय यात्रियों में चीख पुकार मच गई। एक्सप्रेस वे कर्मियों ने राहगीरों की मदद से घायल को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। 

    ये भी पढ़े :दिल्ली:पुलिस एफआईआर दर्ज करने में उर्दू और फारसी शब्दों का प्रयोग क्यों करती है,दिल्ली हाईकोर्ट

    उन्होंने बताया कि इस घटना में बस में सवार धर्मेंद्र तिवारी, भुल्ला सदा, ललन कुमार यादव, सुनील कुमार झा, मनोज शर्मा, रविंद्र यादव, लाल बाबू यादव, भिखारी यादव, महबूब यादव, हरी यादव, सत्य नारायण पंडित, शंभू माझी, सत्यदेव यादव, रघु पांडव, महेश यादव, रामनाथ यादव, सतीश साहू, कामेश्वर यादव, जमाल मुखिया, राम कल्याण, निर्मल पांडे, केदार सहित 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

    आर्यन कुमार द्वारा किया गया पोस्ट 

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad