• Breaking News

    बिहार में अपराधियों का राज बलात्कारियों का राज,नीतीश कुमार का दुशासनी राज

    We News 24 Hindi »नई दिल्ली
    देवेन्द्र सिंह  की रिपोर्ट

    पटना:बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सोशल मीडिया के माध्यम से नीतीश सरकार पर बड़ा हमला बोला पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दुशासनी तक कह दिया

    आरजेडी की मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि अपराधियों का राज, बलात्कारियों का राज – नीतीश कुमार दुशासनी राज। इस ट्वीट के साथ राबड़ी देवी ने कुछ तस्वीरें भी अपने समर्थकों के साथ साझा की हैं। जिनमें राज्य के अपराध की रिपोर्ट पेश की गई है।

    अपराधियों का राज, बलात्कारियों का राज - नीतीश कुमार दुशासनी राज

    वहीँ अपने दूसरे ट्वीट में राबड़ी देवी ने कहा है कि बिहार में नीतीश सरकार के आने से अमंगल ही अमंगल हो रहा है। नीतीश कुमार जी द्वारा की गयी जनादेश डकैती के बाद से बिहार में केवल अमंगल अमंगल और केवल अमंगल ही हो रहा है।

    ये भी पढ़े :हॉन्गकॉन्ग प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय के मेन गेट पर आग लगा दी

    वहीँ आरजेडी ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा है कि बिहार का स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सबसे नक्कारा मंत्री है। दिमाग़ी बुख़ार से पीड़ित बच्चों की मौत से ज़रूरी इसे क्रिकेट का स्कोर लगता है। डेंगू से निपटने में पूरी तरह अक्षम है। गणितज्ञ वशिष्ठ बाबू के शव के लिए एक एम्बुलेंस तक उपलब्ध नहीं करा सका। नीतीश कुमार शर्म करो।

    अनिकेत शर्मा द्वारा किया गया पोस्ट 

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad