• Breaking News

    CAA और NRC के विरोध में पटना-हाजीपुर में आगजनी ,उत्तर प्रदेश में हिंसा,जाने कहां क्या है हालात

    We News 24 Hindi »पटना,बिहार
     संवाददाता अमिताभ मिश्रा की रिपोर्ट 

    पटना:नागरिकता संशोधन कानून का शनिवार को भी विरोध जारी है। बिहार में राजद ने आज प्रदेश में बंद बुलाया है। गांधी सेतु जाम कर दिया गया है, पटना-हाजीपुर में आगजनी की गई। वहीं, उत्तर प्रदेश में हिंसा के चलते मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई। सिक्किम में विपक्षी पार्टियों ने शुक्रवार को सिक्किम अगेंस्ट सिटिजनशिप अमेंडमेंड एक्ट (एसएसीएए) का गठन किया है। 

    ये भी पढ़े :हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, पंजाब और हरियाणा में बारिश के आसार,मध्य भारत में और गिरेगा पारा

    कहां क्या हालात
    बिहार:-
    राजद के बिहार बंद को महागठबंधन की अन्य पार्टियों ने भी समर्थन दिया है। बंद का असर राजधानी पटना समेत पूरे बिहार के सड़कों पर दिख रहा है। राजद कार्यकर्ताओं ने पटना और हाजीपुर में आगजनी की। बसें नहीं चल रही हैं, जिसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है। पटना में ऑटो और सिटी बसें भी बंद हैं। उत्तर बिहार को पटना से जोड़ने वाले गांधी सेतु को भी बंद समर्थकों ने जाम कर दिया। भागलपुर में बंद समर्थकों ने कई ऑटो के शीशे तोड़ दिए और ऑटो ड्राइवर और रिक्शा चालकों के साथ मारपीट की।

    ये भी पढ़े :सीतामढ़ी में निकाला गया नागरिकता संशोधन बिल के विरुद्ध आक्रोश मार्च

    कर्नाटक:-
    कांग्रेस नेता यूटी खादर के बयान पर मंत्री सीटी रवि ने शनिवार को कहा कि उनके जैसी मानसिकता के लोगों ने ही गोधरा दंगे को अंजाम दिया, जिसमें कारसेवक मारे गए। उम्मीद है कि उन्हें उस वक्त का अंजाम याद होगा। अगर नहीं है तो वे उसे याद करें। बहुमत धैर्यवान होता है। वे पीछे पलटकर देखें कि बहुमत के धैर्य ने क्या किया।17 दिसंबर को खादर ने कहा था, ‘‘देश जल रहा है, लेकिन कर्नाटक शांति का द्वीप है। मैं कर्नाटक की सरकार को चेतावनी देता हूं कि नागरिकता कानून को लागू किया गया तो कसम खाकर कहता हूं कि प्रदेश राख में बदल जाएगा।

    सिक्किम:-
    एसएसीएए के गठन का मकसद भविष्य में नागरिकता कानून के खिलाफ उठाए जाने वाले कदमों को तय करना है। फोरम में 6 दल सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट, हमरो सिक्किम पार्टी, सिक्किम प्रदेश कांग्रेस कमेटी, सिक्किम रिपब्लिकन पार्टी, सिक्किम संग्राम परिषद पार्टी और सिक्किम सब्जेक्ट कमेटी शामिल हैं।फोरम की मांग है कि जल्द से जल्द सिक्किमवासियों के अधिकारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य में इनर लाइन परमिट जारी किया जाए। फोरम को उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में राज्य के नागरिक भी नागरिकता कानून का विरोध करने के लिए उनके साथ आएंगे। 

    दिल्ली :-
    नागरिकता कानून के खिलाफ शुक्रवार को हुए विरोध प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस ने 40 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने कहा- जो लोग हिंसा और आगजनी में शामिल पाए गए हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान आगजनी हुई। लोगों ने सुभाष मार्ग, दरियागंज में खड़ी एक निजी कार में आग लगा दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों समेत कुछ पुलिसकर्मी पथराव में घायल हो गए।


    Post Top Ad

    Post Bottom Ad