• Breaking News

    नागरिकता कानून पर देशभर में प्रदर्शन के मद्देनजर देश के कई हिस्सों में इंटरनेट सेवा बंद

    We News 24 Hindi »नई दिल्ली
    संवाददाता गौरव श्रीवास्तव के साथ रईस अहमद  

    नई दिल्ली : नागरिकता कानून पर देशभर में प्रदर्शन को देखते हुए शुक्रवार को भी देश के कई हिस्सों में इंटरनेट बंद रहेगा। हालांकि, कुछ जगहों में इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। नए नागरिकता कानून को भारतीय संसद में पास हुए करीब हफ्ता भर से ज्यादा हुआ है।
    गुरुवार को 24 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के 56 शहरों में नागरिकता कानून और प्रस्तावित एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन को देखते हुए मोबाइल सर्विस, कॉलिंग, इंटरनेट सेवाओं को रोक लगा दी गई थी।


    ये भी पढ़े :एनआरसी के विरोध में गुरुवार को वामदलों के बंद का सीतामढ़ी में व्यापक असर दिखा



    लखनऊ में इंटरनेट सेवाएं बंद
    संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ लखनऊ में गुरुवार को हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद जिले में इंटरनेट सेवाएं आधी रात के बाद से बंद कर गई हैं। जिलाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी में कल हुए हिंसक प्रदर्शन और आगजनी के बाद उत्पन्न माहौल को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं आधी रात के बाद बंद कर दी गईं। यह प्रतिबंध अगले आदेश तक लागू रहेगा।


    मालूम हो कि नए नागरिकता कानून के खिलाफ राजधानी लखनऊ में गुरुवार को हिंसा भड़क उठी थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 16 पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए थे। उपद्रवियों ने पथराव और आगजनी की थी।


    ये भी पढ़े :छात्र संगठनों के बिहार बंद के व्यापक असर, शिक्षण संस्थानों से लेकर सड़कों पर पसरा सन्नाटा,दुकान रही बंद।

    अलीगढ़ में रेड अलर्ट जारी : इंटरनेट सेवाएं पांचवें दिन भी बंद
    संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में अलीगढ़ में पिछले कई दिनों से जारी विरोध प्रदर्शन और शुक्रवार को जुमे की नमाज के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है।
    एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने जिले में रेड अलर्ट घोषित कर दिया है। जिले में एहतियात के तौर पर 10 कंपनी पीएसी, चार कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स और 83 मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। जिले में इंटरनेट पर लगी रोक आज पांचवें दिन भी जारी है। इससे कारोबार और बैंकिंग सेवाएं में खासी प्रभावित हुई हैं।


    ये भी पढ़े :बिहार बंद का मिलाजुला असर रहा बिहटा में भी जाप कार्यकर्ताओं ने कराया बिहटा बंद।और किया सड़क जाम।

    अधिकारियों का कहना है कि आज जुमे की नमाज में लोगों की भीड़ इकट्ठा होने के मद्देनजर कड़ी चौकसी बरती जा रही है। गौरतलब है कि संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में गत रविवार को भड़की हिंसा के बाद शहर के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन हुए थे। जिले में उसके बाद भी कई स्थानों पर छुटपुट प्रदर्शन किए गए।
    आर्यन कुमार द्वारा किया गया पोस्ट 


    Post Top Ad

    Post Bottom Ad