इमरान खान ने भारत को नागरिकता संशोधन कानून पर परमाणु युद्ध की धमकी दे डाली ,जाने जवाब में भारत ने क्या कहा
We News 24 Hindi »जेनेवा
जेनेवा: में ग्लोबल रिफ्यूजी फोरम को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत को एक बार फिर परमाणु युद्ध की धमकी दे डाली। भारत के नागरिकता संशोधन कानून को लेकर इमरान खान ने कहा कि इससे दक्षिण एशिया में ना केवल शरणार्थियों की समस्या पैदा हो जाएगी बल्कि ये परमाणु संपन्न शक्ति देशों के बीच संघर्ष को भी जन्म दे सकता है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि कश्मीर में कर्फ्यू और नए नागरिकता कानून की वजह से लाखों मुस्लिम भारत से भाग सकते हैं जिससे रिफ्यूजी संकट पैदा हो सकता है। इस शरणार्थी संकट के सामने बाकी समस्याएं बौनी हो जाएंगी। इमरान खान ने कहा कि उनका देश और शरणार्थियों का बोझ वहन नहीं कर सकता है। इमरान खान ने दुनिया से जल्द से जल्द इसमें हस्तक्षेप करने की भी अपील की। इमरान ने आरोप लगाया कि भारत कश्मीर की मुस्लिम बहुल जनसांख्यिकी को बदलने की कोशिश कर रहा है।
ये भी पढ़े :बढ़ती ठंढ को देखते हुए जिले के सभी सरकारी एवम गैरसरकारी स्कूलों के शिक्षण कार्य कक्षा आठ तक स्थगित