• Breaking News

    दिल्ली विधानसभा चुनावों की तैयारि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलीला मैदान से दिल्लीवासियों को संबोधित करेंगे,पुलिस सतर्क चौकसी बढ़ी

    We News 24 Hindi »नई दिल्ली
     संवाददाता अंजलि कुमारी की रिपोर्ट 

    नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलीला मैदान में सुबह 11.30 बजे दिल्लीवासियों को संबोधित करेंगे। पुरानी दिल्ली इलाके में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद पुलिस ने रैली के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रविवार को सुबह रामलीला मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। अनाधिकृत कालोनियों को नियमित करने के फैसले के बाद इस रैली का आयोजन किया गया है। रैली में कच्ची कॉलोनियों के निवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देंगे।

    ये भी पढ़े :जाने क्या है NRC और CAB इससे भारत के मुसलमानों पर फर्क पड़ेगा?


    भाजपा ने भी अपने स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को व्यवस्था में लगाया गया है। भाजपा इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में कच्ची कॉलोनियों के नियमितिकरण के फैसले को बड़ा मुद्दा बनाएगी। इसकी शुरुआत मोदी की इस रैली से हो जाएगी। रैली में दिल्ली से भाजपा के सभी सांसद मौजूद रहेंगे।

    क्यूआर कोड से होगा प्रवेश
    दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले रामलीला मैदान में रविवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में प्रदेश भाजपा की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रैली में स्टेज के नजदीक बैठने वाले मेहमानों की एंट्री के लिए दिए गए पास पर क्यूआर कोड लगा होगा। इसी के आधार पर लोगों को रैली में प्रवेश मिलेगा।

    ये भी पढ़े :EXCLUSIVE:NRC और CAA से ना हो परेशान ,अगर आपके पास ये दस्तावेज है तो तो आप भारत के नागरिक है

    नागरिकता कानून के चलते पुरानी दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों को देखते हुए प्रदेश भाजपा की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।


    एंटी ड्रोन स्वॉयड तैनात 

    सुरक्षा व्यवस्था में 20 कंपनी पैरा मीलिट्री फोर्स के लगेंगे। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी 20 डीसीपी स्तर के अधिकारी लगेंगे और एक हजार स्थानीय पुलिस। एनएसजी का एंटी ड्रोन स्वॉयड तैनात किए गए हैं।


    हजारों कार्यकर्ता मौजूद होंगे 
    प्रदेश भाजपा के सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही प्रदेश भाजपा की ओर से भी मंच के नजदीक और रामलीला मैदान के बाकी हिस्से में कार्यकर्ताओं की डयूटी लगाई गई है। कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि वे पूरी रैली में ध्यान रखेंगे कि कोई असामाजिक तत्व रैली में न आ पाए। इसके लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग प्रकार के पास दिए गए हैं। मंच के नजदीक वे ही जा पाएंगे, जिनके पास ‘ऑल एरिया' का पास होगा। जिसके पास यह नहीं होगा, उसे मंच के नजदीक नहीं जाने दिया जाएगा।

    ये भी पढ़े :पटना में कई लोगों को लगी गोली, RJD के बिहार बंद के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    पुलिस  सतर्क चौकसी बढ़ी 
    प्रधानमंत्री की रैली को देखते हुए मध्य जिला पुलिस बेहद सतर्क है। दरियागंज में प्रदर्शन के दौरान हिंसा को देखते हुए इलाके में विशेष चौकसी बरती जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री की रैली को देखते हुए कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश खुराना ने जिला पुलिस की बैठक भी ली। इस दौरान जिले डीसीपी मंदीप सिंह रंधावा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा सहित जिले के एसीपी एवं एसएचओ मौजूद थे। इस रैली की सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा 40 कम्पनियां अर्धसैनिक बलों की तैनात की गई हैं।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad