• Breaking News

    BHOPAL:शादी से पहले लड़की ने किया होने वाले पति पर मेंटेनेस का कैस,जाने क्या है मामला

    We News 24 Hindi »भोपाल,मध्य प्रदेश
     संवाददाता अनिकेत सिंह     

    भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के फैमली अदालत  में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया भोपाल निवासी लड़की एवं उसके परिवार की ओर से शादी से पहले  मेंटेनेंस का केस फाइल किया गया है। 


    लड़का कोटा राजस्थान का रहने वाला है। दोनों की अभी तक सामाजिक रीति रिवाज से शादी नहीं हुई है फिर भी लड़की ने भरण पोषण के लिए केस फाइल कर दिया जो कि सिर्फ एक पत्नी ही कर सकती है। शादी के सबूत के तौर पर उन्होंने जो फोटोग्राफ पेश किए असल में वह टोटके वाली शादी थी जिसकी ना कोई लीगल वैल्यू होती है ना ही सामाजिक मान्यता।
     
    लड़के के हाथ में दो शादियों की रेखा थी, इसलिए टोटके वाली शादी हुई
    2018 में कोटा में रहने वाले लड़के के लिए भोपाल की एक लड़की का मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए रिश्ता आया। दोनों परिवार के बीच शादी की बात चल रही थी, तभी लड़की वाले भोपाल से कोटा पर्यटन के बहाने पहुंच गए। दोनों परिवारों के बीच रिश्ते की बात चल रही थी इसलिए लड़के वालों ने उनका स्वागत सत्कार किया। कुटुंब न्यायालय की काउंसलर के मुताबिक कोटा में लड़की वालों ने देखा कि लड़के के हाथ में दो शादियों की रेखा है। इस पर लड़की वालों ने लड़के से कहा कि हमारी लड़की का जीवन खराब न हो, इसलिए आप एक टोटके वाली शादी कर लो। लड़की वालों की बात पर लड़के ने टोटके वाली शादी कर ली। 

    ये भी पढ़े -KERALA: बहु ने 14 साल में 6 ससुराल वालो की हत्या,पढ़े कैसे की हत्या

    इस दौरान लड़की को एमबीए पास बताया था। टोटके वाली शादी के बाद लड़के को पता चला कि लड़की सिर्फ 12वीं पास है, इसलिए उसने सामाजिक रीति रिवाज से शादी करने से इनकार कर दिया। यह सुनते ही लड़की वालों ने उन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। कन्या पक्ष के लोगों ने टोटके वाली शादी कोई असली शादी बताना शुरू कर दिया। वर पक्ष का परिवार इसके बाद भी जब दबाव में नहीं आया तो लड़की वालों ने लड़के के घर वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और भरण-पोषण की मांगने की शिकायत कर दी। इसके बदले लड़के ने विवाह शून्य का केस लगाया है। मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है।


    लड़का शादी से इनकार कर रहा है: कन्या पक्ष का आरोप
    मामले में लड़की के घर वालों का कहना है कि लड़के के हाथ में विवाह की दो रेखा थी तो इसलिए मन की शांति के लिए टोटके वाली शादी की रस्म करा दी। अब लड़का समाज के सामने शादी करने से इनकार कर रहा है और काफी दहेज भी मांग रहा है। वह इस टोटके की शादी को भी नहीं मान रहा है और अब शादी करने से इनकार कर रहा है।

    ये भी पढ़े -DELHI: निर्भया के कातिलों को फांसी देने लिए तिहार जेल में रातो रात बनाया गया मौत का कुआं

    लड़की की मां ने साजिश रचकर शादी करा दी

    लड़का काउंसिलिंग में लड़के ने बताया कि लड़की की मां के दबाव में आकर टोटके वाली शादी कर ली। उन्होंने मेरा हाथ देखकर कहा कि तुम्हारे हाथ में अंगूठे के पास दो रेखाएं दिखाई दे रही हैं, जो बताती हैं कि तुम्हारी दो शादी होगी। ऐसे में मेरी बेटी का भविष्य मुझे बर्बाद होता नजर आ रहा है। मैंने लड़की की मां को बुहत समझाया, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही। लड़की की मां ने कहा कि मेरे मन की शांति के लिए शादी कर लो, फिर समाज के सामने भी शादी करा देंगे। एक दिन ऑफिस से घर पहुंचते ही लड़की पूरी तरह दुल्हन के रूप में सज-धज कर मां व पंडित के साथ बैठी थी। मेरे आते ही जबरदस्ती उसके साथ मेरी शादी कर दी गई। अब पता चल रहा है कि लड़की की पहले भी कई रिश्ते होते-होते टूट चुके हैं और वह सिर्फ 12वीं पास है, जबकि मुझे कहा गया था कि उसने एमबीए किया है।

    ये भी पढ़े -RANCHI:पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित कई अधिकारियों की बढ़ सकती है मुश्किलें ,लगा करोड़ो के घोटाले का आरोप

    इनका कहना है
    लड़की वालों ने लड़के मन में भ्रांति फैलाकर शादी करा दी। लड़की वालों ने फोटो दिखाए तो उसमें लड़की दुल्हन की वेशभूषा में है और पंडित व मां के अलावा कोई नहीं है। दोनों पक्षों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है।
    - नुरुन्न्शिां खान, काउंसलर, फैमली अद्लादत 

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad