• Breaking News

    DELHI:दिल्ली विधानसभा भाजपा की अंतर्कलह फिर केजरीवाल को दिला सकती है दिल्ली की सत्ता ?

    We News 24 Hindi » नई दिल्ली 
    NCR/दिल्ली / ब्यूरो संवाददाता आरती गुप्ता 

    नई दिल्ली:दिल्ली विधान सभा के पहली प्रत्याशियों की सूचि जारी होते ही भाजपा  अंतर्कलह विरोध दिखने लगा है कही ऐसा न हो सीटो के बटवारे से नाराज लोगो के वजह से बीजेपी हाथ मलते रह जाय और केजरीवाल की आप पार्टी फिर से ना बाजी मार ले |

    हम ऐसा इस लिए कह रहे की गांधीनगर और मंगोलपुरी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया । वहीं, पूर्व विधायक करण सिंह तंवर को दिल्ली कैंट से टिकट देने की मांग करते हुए उनके समर्थकों ने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर के बाहर प्रदर्शन किया।

    यह भी पढ़ें-VAISHALI BRAKING:सलेमपुर पंचायत के मुखिया को ट्रक ने रौंद डाला

    आप से भाजपा में शामिल हुए अनिल वायपेयी का हो रहा विरोध
    आम आदमी पार्टी (आप) से भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक अनिल वाजपेयी को भाजपा ने गांधीनगर से टिकट दिया है। भाजपा के कई नेता उनकी उम्मीदवारी का विरोध कर रहे हैं। टिकट कटने से नाराज नेताओं के समर्थक शनिवार सुबह दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर वाजपेयी को प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध दिया।


    पार्टी कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करने का लगा आरोप
    उन्होंने भाजपा से इस्तीफे का भी एलान किया। उनका कहना था कि वर्षों से पार्टी के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करके दूसरी पार्टी से आने वाले को टिकट देना गलत है। मंगोलपुरी से पार्टी ने करम सिंह कर्मा को टिकट दिया है। इसके विरोध में कुछ लोगों ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर अपना रोष जताया।
    13 सीटों पर नहीं हुई घोषणा
    13 सीटों पर अबतक पार्टी ने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है, लेकिन इन सीटों को लेकर भी नेताओं के समर्थक व विरोधी प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली कैंट से पूर्व विधायक करण सिंह तंवर दावेदारी जता रहे हैं। उन्हें अपना टिकट खतरे में दिख रहा है, इसलिए उनके समर्थकों ने नड्डा के निवास के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया।

    यह भी पढ़ें-PATNA:राज्यव्यापी मानव श्रृंखला के सफलता हेतु गांधी मैदान से मशाल जुलूस निकाला गया

    इसी तरह से नांगलोई जाट से पूर्व विधायक मनोज शौकीन टिकट की दौड़ में शामिल बताए जाते हैं। उनकी पुत्रवधु के रिश्तेदार पिछले कई दिनों से प्रदेश कार्यालय पहुंचकर विरोध जता रहे हैं। शनिवार को भी उन्होंने प्रदर्शन किया। वहीं, टिकट कटने से नाराज नेताओं के रोष-प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी कार्यालय की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। इधर गुटबाजी के चलते चुनाव में नुकसान पहुंचने की आशंका को लेकर भाजपा प्रत्याशी भी चिंतित हैं।

    1.        गोविन्द ठाकरे द्वारा किया गया पोस्ट 

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad