• Breaking News

    DELHI:विधान सभा चुनाव 2020 आज कोंग्रेस और BJP कर सकती है उम्मीदवारों के नाम की घोषणा,AAP ने पहले ने पहले कर दी घोषणा

    We News 24 Hindi »नई दिल्ली  
    संवाददाता अंजलि कुमारी  

    नई दिल्ली: विधानसभा चुनाव  को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी  के उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार को जारी हो सकती है। दिल्ली में उम्मीदवारों को लेकर दोनों दलों में शीर्ष नेताओं की बैठक गुरुवार को हुई है। बीजेपी दफ्तर में देर रात तक केंद्रीय कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई लोग शामिल हुए थे।

    ये भी पढ़े -DELHI:गृह मंत्रालय ने 2020 की जनगणना NPR के लिए आज बुलाई बैठक,जनगणना निदेशकऔर मुख्य सचिव होंगे शामिल

    इससे पहले कांग्रेस पार्टी की भी अहम बैठक हुई। कहा जा रहा है कि बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर कोई अंतिम फैसला नहीं हो पाया है। अब राज्य के नेताओं का कहना है कि शुक्रवार को दोपहर बाद कांग्रेस की सूची जारी हो सकती है। सूत्रों की माने तो कई सीटों पर नामों को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हो पाया है।


    कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने इस बार दिल्ली के सभी वरिष्ठ नेताओं को चुनाव लड़ने का निर्देश दिया है।
    मगर पार्टी के कुछ नेता जिन सीटों पर टिकट मांग रहे है, वहां पहले से दावेदारों की नजर है। इसके चलते पार्टी ने अभी तक उसपर कोई अंतिम फैसला नहीं किया है। माना जा रहा है कि शुक्रवार को पार्टी नेतृत्व दोबारा इसपर विचार करने के बाद ही कोई अंतिम फैसला लेगा और प्रत्याशियों की सूची जारी करेगा।

    ये भी पढ़े -Weather forecast:दिल्‍ली,J&K,उत्तराखंडऔर हिमाचल प्रदेश UP समेत 24 घंटों के दौरान बारिश और बर्फबारी के आसार

    वहीं, बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की गुरुवार रात हुई बैठक में दिल्ली विधानसभा के चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर विचार किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुई इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी प्रमुख अमित शाह ने की। बैठक में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, सैयद शाहनवाज हुसैन आदि उपस्थित थे।


    दिल्ली की 70 सीटों वाली विधानसभा के चुनाव आठ फरवरी को होंगे और नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। चुनाव में भाजपा का मुकाबला सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) से है। आप ने पहले ही अपने सभी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है।

    यहां पढ़ें, किसे कहां से मिला टिकट

    1.  नरेला- शरद चौहान
    2.  बुराड़ी- संजीव झा
    3. तिमारपुर- दिलीप पांडे
    4. आदर्श नगर- पवन शर्मा
    5. बादली- अजेश यादव
    6. रिठाला- महेंद्र गोयल
    7. बवाना- जय भगवान उपकार
    8. मुंडका- धर्मपाल 
    9. किराड़ी- ऋतुराज झा
    10.  सुल्तानपुर माजरा- मुकेश कुमार 
    11.  नांगलोई-  रघुविंदर शौकीन 
    12. मंगोलपुरी- राखी बिड़लान
    13. रोहिणी- राजेश बंसीवाला
    14. शालीमार बाग- बंदना कुमारी
    15. शकूरबस्ती- सत्येंद्र जैन
    16. त्रिनगर- जितेन्द्र तोमर
    17. वजीरपुर- राजेश गुप्ता
    18. मॉडल टाउन- अल्कलेश पति त्रिपाठी
    19. सदर बाजार- सोमदत्त
    20. चांदनी चौक- प्रह्लाद सिंह साहनी
    21. मटियामहल- शोएब इकबाल
    22. बल्लीमारान- इमरान हुसैन
    23. करोलबाग- विश्व रवि
    24. पटेल नगर- राज कुमार आनंद
    25. मोती नगर- शिव चरण गोयल
    26. मादीपुर- गिरीश सोनी
    27. राजौरी गार्डन- धनवती चंदकला
    28. हरि नगर- राजकुमारी 
    29. तिलक नगर- जनरैल सिंह
    30. जनकपुरी- राजेश ऋषि
    31. विकासपुरी- महिंदर यादव
    32. उत्तम नगर- नरेश बालयान
    33. द्वारका- विनय कुमार मिश्र
    34. मटियाला- गुलाब सिंह यादव
    35. नजफगढ़- कैलाश गहलोत
    36. बिजवासन- बीएस जून
    37. पालम- भावना गौड़
    38. दिल्ली छावनी- वीरेंद्र सिंह
    39. राजेंद्र नगर- राघव चड्ढा
    40. नई दिल्ली- अरविंद केजरीवाल
    41. जंगपुरा- प्रवीण कुमार
    42. कस्तूरबा नगर- मदन लाल
    43. मालवीय नगर- सोमनाथ भारती
    44. आर के पुरम- प्रमिला टोकस
    45. महरौली- नरेश यादव
    46. छतरपुर- करतार सिंह तंवर
    47. देवली- प्रकाश जरवल
    48. अम्बेडकर नगर- अजय दत्त
    49. संगम विहार- दिनेश मोहनिया
    50. ग्रेटर कैलाश- सौरभ भारद्वाज
    51. कालकाजी- आतिशी
    52. तुगलकाबाद- सही राम पहलवान
    53. बदरपुर- राम सिंह नेताजी
    54. ओखला- अमानतुल्लाह खान
    55. त्रिलोकपुरी- रोहित कुमार मचरौलिया
    56. कोंडली- कुलदीप कुमार (मोनू)
    57. पटपड़गंज- मनीष सिसोदिया
    58. लक्ष्मी नगर- नितिन त्यागी
    59. विश्वास नगर- दीपक सिंगला
    60. कृष्णानगर- एसके बग्गा
    61. गांधीनगर- नवीन चौधरी (दीपू)
    62. शाहदरा- राम निवास गोयल
    63. सीमापुरी- राजेंद्र पाल गौतम
    64. रोहतास नगर- सरिता सिंह
    65. सीलमपुर- अब्दुल रहमान
    66. घोण्‍डा- एसडी शर्मा
    67. बाबरपुर- गोपाल राय
    68. गोकलपुरी- सुरेंद्र कुमार
    69. मुस्तफाबाद- हाजी यूनुस
    70. करावल नगर- दुर्गेश पाठक 

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad