• Breaking News

    Delhi :दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-आरजेडी में चुपके से गठबंधन, 7 सीटों पर आरजेडी ने दावा ठोका

    We News 24 Hindi » नई दिल्ली 
    NCR/दिल्ली / ब्यूरो संवाददाता उपेन्द्र गुप्ता 

    नई दिल्ली : राष्ट्रीय जनता दल के साथ कोंग्रेस के गठबंधन के कयासों के बीच आगामी 8 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को अपने 54 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। वहीं, 16 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान सोमवार तक हर हाल में हो जाएगा, क्योंकि 21 जनवरी को प्रत्याशियों के नामांकन का अंतिम दिन है। कहा यह भी जा रहा है कि रविवार कांग्रेस ही नहीं, बल्कि भाजपा भी सभी उम्मीदवार घोषित कर देगी। भाजपा ने अब तक 57 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। 

    यह भी पढ़ें-DELHI:दिल्ली विधानसभा भाजपा की अंतर्कलह फिर केजरीवाल को दिला सकती है दिल्ली की सत्ता ?

    कांग्रेस-RJD में गठबंधन
    इससे पहले शनिवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए 68 उम्मीदवारों की सूची को हरी झंडी मिल गई थी, लेकिन घोषणा 54 सीटों पर ही की गई। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय जनता दल के साथ कांग्रेस का दिल्ली में गठबंधन हुआ है। इसके तहत चार सीटें राष्ट्रीय जनता दल के पास रहेंगी। सूत्रों के मुताबिक, बुराड़ी, किराड़ी, पालम और करावलनगर सीट पर राष्ट्रीय जनता दल अपने उम्मीदवार उतारेगी। 


    दिल्ली के इतिहास में पहली बार गठबंधन
    बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है जब दिल्ली में कांग्रेस ने किसी अन्य पार्टी से गठबंधन किया है। दिल्ली में RJD से गठबंधन के पीछे बिहार में कांग्रेस का मोह भी है, क्योंकि दिल्ली में RJD को साधकर कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव-2020 में अच्छी सीटें मांग सकती है। गौरतलब है कि इसी साल की अंतिम तिमाही में बिहार विधानसभा-2020 चुनाव होना है। कांग्रेस ने घोषित किए 54 उम्मीदवार

    यह भी पढ़ें-VAISHALI BRAKING:सलेमपुर पंचायत के मुखिया को ट्रक ने रौंद डाला

    कांग्रेस ने AAP ने कांग्रेस में आए आदर्श शास्त्री को द्वारका सीट से उतारा है।
    अलका लांबा को चांदनी चौक से टिकट दिया गया है।
    पड़पड़गंज सीट से कांग्रेस के लक्ष्मण रावत मनीष सिसोदिया को टिकट दिया है।
    पूर्वी मंत्री अरविंदर लवली गांधी नगर से लड़ेंगे
    दिग्गज कांग्रेस नेता एके वालिया कृष्णानगर से चुनाव लड़ेंगे।
    दिल्ली कांग्रेस चीफ सुभाष चोपड़ा की बेटी शिवानी चोपड़ा कालकाजी सीट पर AAP की प्रत्याशी आतिशी को चुनौती देंगी।
    चुनाव प्रचार समिति के मुखिया कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम संगम विहार सीट से चुनाव लड़ेंगीं।
    राजेश लिलोठिया मंगोल पुरी  से लड़ेंगे।
    देवेंद्र यादव बादली से कांग्रेस प्रत्याशी हैं।

    रविन्द्र पवार द्वारा किया गया पोस्ट 

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad