• Breaking News

    DELHI:आप पार्टी नामांकन की प्रक्रिया के समाप्त होते ही प्रचार अभियान किया तेज,गारंटी कार्ड लेकर घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता

    We News 24 Hindi »दिल्ली,एनसीआर 
    राज्य/दिल्ली/ब्यूरो संवाददाता गौरव कालरा 

    नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी नामांकन की प्रक्रिया के समाप्त होते  ही प्रचार अभियान तेज कर दिया है। आप अपने चुनाव अभियान को सीएम टाउन हॉल, रोड शो और रैलियों के माध्यम से अंतिम रूप देगी। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल  23 जनवरी से 30 जनवरी तक कुल 8 टाउन हॉल मीटिंग करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री मनीष शिशोदिया सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता रैलियां करेंगे। जिन विधानसभा क्षेत्रों में टाउन हॉल मीटिंग नहीं होगी, उनमे मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जनसभा के साथ रोड शो भी करेंगे।

    यह भी पढ़ें-Delhi Assembly Election 2020 :कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की जारी कर दी लिस्ट, शत्रुघ्न सिन्हा के साथ दिखंगे ये चेहरे

    पार्टी मुख्यालय में हुई एक पत्रकार वार्ता में प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि आप ने सभाओं के माध्यम से आखिरी चरण का कैंपेन शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने जंगपुरा और कालकाजी विधानसभा क्षेत्र तो राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने लक्ष्मी नगर एवं विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार किया। वहीं गोपाल राय ने राजेंद्र नगर एवं हरि नगर विधानसभा क्षेत्र में कमान संभाली। आप के आखिरी चरण का कैंपेन तीन स्तर का है। पहला मुख्यमंत्री एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं का, दूसरा आप के 70 प्रत्याशियों और तीसरा कार्यकर्ताओं का होगा।

    यह भी पढ़ें-PATNA:स्वर्गीय लाल सिंह त्यागी की जयंती पर मंत्री,शैलेश कुमार ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

    गारंटी कार्ड लेकर 24 से घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता
    गोपाल राय ने बताया कि हम अपने कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दे रहे हैं। अर¨वद केजरीवाल ने जो गारंटी कार्ड जारी किया है। उसे आप कार्यकर्ता 24 जनवरी से 2 फरवरी तक डोर टू डोर कैंपेन के माध्यम से दिल्ली के हर घर तक पहुंचाएंगे।
    उधर, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली में भाजपा व कांग्रेस द्वारा अलग-अलग पार्टियों से किए गए गठबंधन को निशाने पर लिया है। जामनगर हाउस जिला निवार्चन कार्यालय पर नामांकन से पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी भ्रष्टाचार को हराना चाहती है, जबकि दिल्ली में हो रहे गठबंधन सिर्फ उन्हें हराने के लिए हैं।

    यह भी पढ़ें-BETTIAH: दोषी पाये गये प्रखंडों के वार्ड सचिव,अध्यक्ष एवं मुखिया के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश

    मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के विधानसभा चुनावों में यह पहली बार है कि जब लोकजनशक्ति पार्टी (एलजेपी) जननायक जनता पार्टी (जेजेपी), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) मिलकर सिर्फ केजरीवाल को हराना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हम भ्रष्टाचार को हराकर दिल्ली को आगे ले जाना चाह रहे हैं। स्कूल, अस्पताल अच्छे करना चाहते हैं। बिजली, पानी, महिलाओं की यात्र को मुफ्त करना चाहते हैं।

    1.        अंजुम खान द्वारा किया गया पोस्ट 

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad