• Breaking News

    LALGANJ:- बूथ जीतो चुनाव जीतो कार्यक्रम का आयोजन गंडक परीयोजना में किया गया।

    We News 24 Hindi »वैशाली,बिहार    
    संवाददाता नागमणि  

     बिहार: के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यो को सिर्फ बिहार नही बल्कि पूरा देश और विदेश जनता है। उनके द्वारा शुरू किया गया कई कल्याणकारी योजनाओं महिलाओ को नौकरी और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण,बालक बालिका साइकिल पोशाक योजना,शराबबन्दी आदि का कई राज्यो ने अनुसरण किया है।नीतीश सरकार ने कृषि,शिक्षा,चिकित्सा,सड़क निर्माण,सामाजिक न्याय के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।

    ये भी पढ़े -BREAKING: बिहार इंटर आर्ट्स की टॉपर छात्रा की रोहिणी रानी की दिल्ली में सड़क हादसे में मौत

     आवश्यकता है इसे जन जन तक पहुचने की। यह बात पूर्व विधायक मुन्ना शुक्ला ने जनता दल यू के बूथ जीतो चुनाव जीतो कार्यक्रम के तहत लालगंज के गंडक परियोजना परिसर में आयोजित विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को समबोधित करते हुए कहा। सम्मेलन में पार्टी के पंचायत अध्यक्षो एवम सचिवों से बूथ स्तर पर बूथ अध्यक्ष, सचिव नियुक्त करने,कमिटी का गठन करने का निर्देश दिया गया। 

    ये भी पढ़े -SITAMARHI:जिलाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा के नेतृत्व में मानव शृंखला का निर्माण किया गया

    क्षेत्रीय संगठन प्रभारी रामगुलाम राम,जिलाध्यक्ष रॉविन कुमार सिन्हा ने कमिटी गठन में जातीय समीकरण और महिलाओ को जगह देने का निर्देश दिया। विधानसभा प्रभारी सुबोध कुमार सिंह की अध्यक्षता एवम भगवानपुर प्रखण्ड अध्यक्ष पप्पू पांडेय, के संचालन में हुई सभा को  महिला जिलाध्यक्ष मोनिका सिंह,जिला प्रभारी अशोक सिंह,वैधनाथ सिंह,राम लोटन सिंह चंद्रवंशी, धर्मेंद्र मालाकार,अनिता राय, किरण रंजन,मनोज कुमार गुप्ता,मनोज पांडेय,फिरदौस आलम,गोपाल महतो,ओम प्रकाश गुप्ता,प्रद्युम्न कुशवाहा आदि ने समबोधित किया।धन्यवाद ज्ञापन प्रखण्ड अध्यक्ष वैधनाथ सिंह कुशवाहा ने किया।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad