• Breaking News

    LIVE UPDATE:आज 10 ट्रेड यूनियनों की तरफ से भारत बंद,जानिए भारत बंद से जुड़ा हर अपडेट

    We News 24 Hindi »नई दिल्ली  

    नई दिल्ली : आज 10 ट्रेड यूनियनों की तरफ से भारत बंद बुलाया गया है। बैंकिंग, खासकर सरकारी बैकों, ट्रांसपोर्ट और दूसरी सेवाओं पर हड़ताल का असर रहेगा। जानिए भारत बंद से जुड़ा हर अपडेट...


    Wed, 8 Jan 2020 10:48:27 (IST)
    शिवसेना ने ट्रेड यूनियन्स द्वारा बुलाए गए भारत बंद को दिया समर्थन। केंद्र सरकार पर उसकी नीतियों और फैसलों को लेकर साधा निशाना।
    Wed, 8 Jan 2020 10:33:39 (IST)
    केरल: ट्रेड यूनियन्स ने कोच्चि में निकाला संयुक्त मार्च।
    Wed, 8 Jan 2020 10:30:11 (IST)
    तमिलनाडु की राजधानी चेन्नै में दिखा भारत बंद का असर, माउंट रोड पर जुटे प्रदर्शनकारी।

    Tamil Nadu: Protest underway on Mount road in Chennai. Ten trade unions have called for today against 'anti-worker policies of Central Govt'

    View image on TwitterView image on Twitter

    39 people are talking about this
    ये भी पढ़े-BIHAR:के आश्रय गृहों में बच्चों के उत्पीड़न को रोकने में बिहार सरकार नाकाम ,25 जिलाधिकारियों पर हो कार्यवाईWed, 8 Jan 2020 10:00:57 (IST)
    महाराष्ट्र: भारत बंद को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का समर्थन। ट्वीट कर लिखा, 'मोदी-शाह सरकार की जनविरोधी और मजदूरविरोधी नीतियों ने बेरोजगारी की समस्या खड़ी कर दी है और मोदी के उद्योगपति दोस्तों को फायदा पहुंचाने में हमारे पीएसयू कमजोर हुए हैं। आज 25 करोड़ कर्मचारियों ने भारत बंद बुलाया है। मैं उन्हें सलाम करता हूं।'

    The Modi-Shah Govt’s anti people, anti labour policies have created catastrophic unemployment & are weakening our PSUs to justify their sale to Modi’s crony capitalist friends.

    Today, over 25 crore 🇮🇳workers have called for in protest.

    I salute them.

    7,304 people are talking about this
    Wed, 8 Jan 2020 09:34:17 (IST)
    मुंबई: भारत पेट्रोलियम में विनिवेश के केंद्र सरकार के कदम के खिलाफ बीपीसीएल कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन।

    Mumbai: Bharat Petroleum Corporation Limited employees protest against Govt decision of strategic disinvestment of Bharat Petroleum

    View image on TwitterView image on Twitter

    102 people are talking about this
    Wed, 8 Jan 2020 09:22:24 (IST)
    कर्नाटक: मदिकेरी में प्रदर्शनकारियों ने कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस में की तोड़फोड़।
    Wed, 8 Jan 2020 08:40:08 (IST)
    कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने देश के आम लोगों से भी की भारत बंद में शामिल होने की अपील।
    Wed, 8 Jan 2020 08:39:04 (IST)
    पश्चिम बंगाल: सिलिगुड़ी में उत्तर बंगाल सड़क परिवहन निगम के ड्राइवर ने बस चलाते समय पहना हेल्मेट।

    Siliguri: A North Bengal State Transport Corporation(NBSTC) bus driver wears a helmet in wake of protests during called by ten trade unions against 'anti-worker policies of Central Govt'

    View image on TwitterView image on Twitter

    79 people are talking about this
    Wed, 8 Jan 2020 08:37:59 (IST)
    केरल: ट्रेड यूनियन्स ने पर्यटन सेक्टर को भारत बंद से अलग रखा है।
    Wed, 8 Jan 2020 08:27:35 (IST)
    केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों, रेलवे के निजीकरण, 49 डिफेंस प्रोडक्शन यूनिट के निजीकरण और बैंकों के जबरन मर्जर के खिलाफ कर्मचारी संगठनों में नाराजगी।
    Wed, 8 Jan 2020 08:17:45 (IST)
    ओडिशा: भारत बंद के चलते जेईई मेन्स-2020 देने आए अभ्यर्थियों को हो रही परेशानी। बंद के चलते सेंटर पर भोर होने से पहले ही पहुंचे अभ्यर्थी।
    Wed, 8 Jan 2020 08:10:20 (IST)
    पश्चिम बंगाल के 24 परगना में बंद समर्थकों ने ट्रेनें रोकीं
    Wed, 8 Jan 2020 07:56:41 (IST)
    कई बैंकों ने बुधवार को होने वाली हड़ताल और बैंकिंग सर्विस पर पड़ने वाले असर को लेकर स्टॉक एक्सचेंज को सूचित कर दिया है। कई बैंकों के कर्मचारी संगठन जैसे AIBEA, AIBOA, BEFI, INBEF, INBOC और बैंक कर्मचारी सेना महासंघ ने हड़ताल में शामिल हैं।
    Wed, 8 Jan 2020 07:56:37 (IST)
    हड़ताल की वजह से पब्लिक सेक्टर के बैंकिंग सर्विस जैसे पैसे जमा और निकासी और चेक क्लियरिंग पर असर पड़ सकता है। हालांकि प्राइवेट बैंक सेक्टर में हड़ताल का असर नहीं पड़ेगा। बैंकिंग के अलावा परिवहन और दूसरी जरूरी सेवा भी राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते बाधित रह सकती हैं।
    Wed, 8 Jan 2020 07:56:31 (IST)
    पश्चिम बंगाल में लेफ्ट और दूसरे दलों से जुड़े ट्रेड यूनियन ने बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ बंद का ऐलान किया है। हालांकि राज्य सरकार का कहना है कि वह किसी बंद को समर्थन नहीं देती है।
    Wed, 8 Jan 2020 07:56:26 (IST)
    DOPT ने सभी केंद्रीय कर्मचारियों को हड़ताल में शामिल नहीं होने का आदेश जारी किया है। किसी कर्मचारी को आकस्मिक अवकाश नहीं लेने का भी आदेश है।
    Wed, 8 Jan 2020 07:56:20 (IST)
    बैंकों की यूनियनों ने बयान जारी कर इस हड़ताल में ट्रेड यूनियनों के साथ शामिल होने की बात कही है। ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉयीज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफीसर्स एसोसिएशन, बैंक एम्प्लॉयीज फेडरेशन ऑफ इंडिया, इंडियन नेशनल बैंक एम्प्लॉयीज फेडरेशन, इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कांग्रेस और बैंक कर्मचारी सेना महासंघ ने हड़ताल में शामिल होने की बात कही है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad