• Breaking News

    PATNA: बिहार में दुनिया की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला बनाई गयी,192 देशों की जनसंख्या से बड़ी थी,देखे वीडियो

     
    We News 24 Hindi » पटना,बिहटा,वैशाली,सीतामढ़ी,बिहार 

    ब्यूरो  संवाददाता राजकुमार के साथ संकेत प्रसाद सिन्हा बिहटा से वशिष्ठ कुमार के साथ राईस अहमद और वैशाली से नागमनी की रिपोर्ट

    पटना: आज बिहार में जल-जीवन-हरियाली, नशामुक्ति, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन के खिलाफ रविवार को दुनिया की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला बनाई गयी । सुबह 11.30 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक आधे घंटे में  4.27 करोड़ से अधिक लोग एक-दूसरे का हाथ पकड़ मानव श्रृंखला बना कर स्थापित किया  विश्‍व रिकार्ड । एक-दूसरे के हाथ थामे इन लोगों की संख्या इतनी थी की कानाडा व आस्‍ट्रेलिया सहित विश्‍व के 192 देशों की जनसंख्या से बड़ी थी। मानव श्रृंखला का मुख्‍य कार्यक्रम पटना के गांधी मैदान में हुआ, जहां मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के अगुआई  में इसका शुभारम्भ किया गया।

    यह भी पढ़ें-DELHI:चांदनी चौक पुनर्विकास परियोजना अधर में ,गणतंत्र दिवस तक पूरा होने की उम्मीद कम

    अब राज्य सरकार मानव श्रृंखला का डाक्यूमेंटेशन करा प्रमाण स्वरूप वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कराने वाली अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों को सौंपेेेगी। इसके लिए 15 हेलीकॉप्टर एरियल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी में लगाए गए। मानव श्रृंखला के अवलोकन के लिए लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड्स के  प्रतिनिधि  भी आमंत्रित किए गए थे ।

    VIDEO:


    बिहार ने तोड़े अपने ही पुराने वर्ल्‍ड रिकार्ड
    इसके साथ बिहार ने अपना 2018 का  पुराना विश्‍व रिकार्ड तोड़ दिया । आपको बताते चले इसके पहले बिहार में 2017 में शराबबंदी अभियान को सफल बनाने के लिए  11292 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई थी, जिसके रिकार्ड को बिहार वासियों ने दहेज प्रथा एवं बाल विवाह के खिलाफ 13654 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाकर तोड़ा था।

    यह भी पढ़ें-Delhi :दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-आरजेडी में चुपके से गठबंधन, 7 सीटों पर आरजेडी ने दावा ठोका

    मुख्य केंद्र पटना का गांधी मैदान
    पुरे बिहार में मानव श्रृंखला का मुख्य आकर्षण का  केंद्र पटना का गांधी मैदान रहा। गांधी मैदान से चार दिशाओं में मानव श्रृंखला का जुड़ाव हुआ। वहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा एवं यूनाइटेड नेशंस के प्रतिनिधि अतुल बगाई समेत अन्य मंत्री व आला अधिकारी मौजूद रहे। गांधी मैदान में मानव श्रृंखला बिहार के नक्शे पर बनाई गई।

    यह भी पढ़ें-DELHI:दिल्ली विधानसभा भाजपा की अंतर्कलह फिर केजरीवाल को दिला सकती है दिल्ली की सत्ता ?

    मुख्‍यमंत्री ने जनता को दिया धन्‍यवाद
    इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जल व हरियाली है, तभी जीवन सुरक्षित है। जल-जीवन-हरियाली अभियान के लिए पूरे राज्‍य की यात्रा की। पाया कि लोगों में पर्यावरण को लेकर जागरूकता आई है। यह प्रसन्‍नता की बात है।
    मुख्‍यमंत्री ने कहा कि वे पर्यावरण के लिए निरंतर अभियान चलाते रहेंगे। अगर हम पर्यावरण को नहीं समझेंगे तो हमारा बड़ा नुकसान होगा। उन्‍होंने मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए बिहार की जनता को ध्‍न्‍यवाद दिया।

    यह भी पढ़ें-VAISHALI BRAKING:सलेमपुर पंचायत के मुखिया को ट्रक ने रौंद डाला

    उत्‍साह चरम पर, नन्‍हें बच्‍चे भी रहे शामिल
    मानव श्रृंखला को ले पूरे बिहार में उत्‍साह दिखा। पटना के फ्रेजर रोड के पास थर्ड जेंडर का उत्‍साह भी देखते बना।  मानव श्रृंखला में हर उम्र को लोग भी शामिल दिखे। यहां तक कि नन्‍हे बच्‍चे भी कतारों में नजर आए।


    पटना के बिहटा मानव श्रृंखला का  आयोजन 

    राजधानी पटना के बिहटा मानव श्रृंखला का  आयोजन किया गया  जल जीवन हरियाली और शराब बंदी के पक्ष में और दहेज प्रथा एवं बाल विवाह के खिलाफ एक बार फिर से बिहार एकजुट होंगे। बिहटा ,मनेर में तमाम अधिकारी समेत कई नेता और अफसरों मजूद रहें।  सुबह 11:30 बजे से 12:00 बजे के बीच पूरे बिहटा आस पास के छेत्रो में 15 किमी से अधिक लंबाई की मानव श्रृंखला बनेगी। इससे बच्चे शिक्षक महिलाएं समेत हर लोग शामिल रहे। मानव श्रृंखला को लेकर र प्रशासन की ओर से सभी जगह की तैयारियों बहुत अच्छी रही। पुलिस को श्रृंखला बनने से समाप्त होने तक की सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहने को कहा है। मानव श्रृंखला के सफल आयोजन के लिए नोएडा शिक्षा विभाग ने सभी विभागों को इसमें शामिल होने का निर्देश 


    1.        दिलीप अम्बवता   द्वारा किया गया पोस्ट 


    Post Top Ad

    Post Bottom Ad