• Breaking News

    PATNA:गुलाम सरवर की जयन्ती मंत्री नन्द किशोर यादव चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

    We News 24 Hindi »पटना,बिहार
     संवाददाता राजकुमार       

    पटना:आज स्व0 गुलाम सरवर की जयन्ती के अवसर पर श्रीकृष्ण स्मारक भवन परिसर, पटना में आयोजित राजकीय समारोह में नन्द किशोर यादव,  मंत्री, पथ निर्माण विभाग ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मंत्री उद्योग श्याम रजक, पूर्व विधान पार्षद  गुलाम गौस, पूर्व विधान पार्षद डाॅ0 एजाज अहमद, स्व0 गुलाम सरवर की पुत्री मलका बानो, सितारा बानों, नवासा डाॅ0 शहजाद ने भी स्व0 गुलाम सरवर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।   

    ये भी पढ़े -PATNA: बीबीए की छात्रा से गैंग रेप के मामले में चारो आरोपी को पुलिस आज रिमांड पर लेगी

    इस अवसर पर जिलाधिकारी कुमार रवि, उप विकास आयुक्त सुहर्ष भगत, अपर जिला दंडाधिकारी सामान्य विनायक मिश्रा, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था  कृष्ण कन्हैया प्रसाद सिंह, अपर जिला दण्डाधिकारी आपूर्ति निर्मल कुमार, मंत्री के आप्त सचिव  प्रभाकर झा, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा  इजतबा हुसैन, नजारत उप समाहर्त्ता  राजेश कुमार, जदयू प्रदेश महासचिव मो0 शाहिद अंसारी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता सहित प्रबुद्ध नागरिकों एवं गणमाण्य व्यक्तियों ने भी स्व0 गुलाम सरवर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांललि दी।

    अनिकेत शर्मा द्वारा किया गया पोस्ट 

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad