• Breaking News

    PATNA: जिला के सभी मार्ग को मिलाकर कुल 708 किलोमीटर मे बनेगा मानव श्रृंखला


    We News 24 Hindi »पटना,बिहार    
    संवाददाता राजकुमार

     पटना:डीएम कुमार रवि बताया कि जल-जीवन-हरियाली, नशामुक्ति, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के उन्मूलन जागरूकता के उद्देश्य से दिनांक-19.01.2020 को राज्य व्यापी मानव श्रृंखला का कार्यक्रम आयोजित होना है। पटना जिला से मेन रूट, सब रूट एवं अन्य रूट मिलाकर कुल 708 कि0मी0 की दूरी में मानव श्रृंखला बनाया जाना है। पटना जिला का मेन रूट राजेन्द्र पुल मोकामा से कोईलवर पुल, बिहटा तक है।  


    गाँधी मैदान, पटना इस आयोजन का मुख्य केन्द्र बिन्दु है। गाँधी मैदान में दिनांक-19.01.2020 को मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा मानव श्रृंखला कार्यक्रम में भाग लिया जाना प्रस्तावित है। गाँधी मैदान से सभी दिशाओं के लिए मानव श्रृंखला का निर्गम होगा, जो सीमावर्ती जिलों की सीमा होते हुए राज्य के अन्य जिला तक जायेगा।

    ये भी पढ़े-PATNA:गुलाम सरवर की जयन्ती मंत्री नन्द किशोर यादव चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

    गाँधी मैदान गेट नं0-01 से फ्रेजर रोड, डाकबंगला, बेली रोड, सगुना  मोड़, दानापुर केन्द्र आरा गोलम्बर, मनेर, बिहटा होते हुए भोजपुर जिले की सीमा तक। गेट नं0-07 से अशोक राजपथ दीदारगंज, फतुहाॅ, खुशरूपुर, बख्तियारपुर, अथमलगोला, बाढ़, पंडारक, मोकामा होते हुए राजेन्द्र पुल तक। गेट नं0-05 से दीघा रोड होते हुए आरा गोलम्बर दानापुर कैन्ट के समीप मेन रूट की मानव श्रृंखला तक। गेट नं0-10 से एक्जिविशन रोड फ्लाई ओवर से कंकड़बाग, पुराना बाईपास होते हुए जीरो माईल तक एवं वहाँ से महात्मा गाँधी सेतु पीपा पुल (वैशाली जिला की सीमा) तक तथा पटना-गया रोड में सम्पतचक होते हुए जहानाबाद जिले की सीमा तक जायेगी। 

    ये भी पढ़े-SITAMARHI:जिलाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा के नेतृत्व में मानव शृंखला का निर्माण किया गया

    गाँधी मैदान के अंदर मानव श्रृंखला से बिहार का नक्शा तैयार कराया जायेगा। नक्शा हेतु स्केच, मंच आदि के संबंध में कार्रवाई शिक्षा विभाग के द्वारा की जा रही है। मानव श्रृंखला में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की सूची तैयार की गई है। मानव श्रृंखला का मेन रूट-राजेन्द्र पुल मोकामा से कोईलवर पुल बिहटा तक कुल 167 कि0मी0 है। यह रूट मोकामा प्रखंड में राजेन्द्र सेतु से प्रारंभ होकर मेकरा, मेमरखाबाद चैक तक कुल 26 कि0मी0 में श्रृंखला बनेगी। पंडारक प्रखंड में मेकरा, मेमरखाबाद चैक से प्रारंभ होकर दरियापुर चैक तक कुल 11 कि0मी0 में श्रृंखल बनेगी।

     बाढ़ प्रखंड में दरियापुर चैक से प्रारंभ होकर रूपस दरबार चैक (बजरंगवली मंदिर) तक कुल 13 कि0मी0 में श्रृंखल बनेगी। अथमलगोला प्रखंड में रूपस दरबार टोला(बजरंगवली मंदिर) से प्रारंभ होकर प्रभात सर्विस सेंटर सबनीमा नया टोला तक कल 9 कि0मी0 में श्रृंखला बनेगी।
     बख्तियारपुर प्रखंड में प्रभात सर्विस सेंटर सबनीमा नया टोला से प्रारंभ होकर बाहापुर पुराना बाईपास तक कुल 19 कि0मी0 में श्रृंखला बनेगी। खुशरूपुर प्रखंड में बाहापुर पुराना बाईपास से प्रारंभ होकर नया टोला ठाकुरवाड़ी हरदास बिगहा तक कुल 8 कि0मी0 में श्रृंखला बनेगी। फतुहाँ प्रखंड में नया टोला ठाकुरबाड़ी हरदास बिगहा से प्रारंभ होकर कच्ची दरगाह से आगे टेढ़ी पुल तक कुल 10 कि0मी0 में श्रृंखला बनेगी। 

    ये भी पढ़े-BREAKING: बिहार इंटर आर्ट्स की टॉपर छात्रा की रोहिणी रानी की दिल्ली में सड़क हादसे में मौत


    पटना सदर अंतर्गत टेढ़ी पुल से गाँधी मैदान भाया अशोक राजपथ तक कुल 18 कि0मी0 में श्रृंखला बनेगी तथा गाँधी मैदान से प्रारंभ होकर रूकुनपुरा फ्लाई ओवर पश्चिमी छोर भाया डाक बंगला चैराहा तक कुल 13 कि0मी0 में श्रृंखल बनेगी। दानापुर प्रखंड में रूकनपुरा फ्लाई ओवर के पश्चिमी छोर से आरंभ होकर छितनावा पुल मनेर प्रखंड की सीमा तक कुल 10 कि0मी0 में श्रृंखला बनेगी। मनेर प्रखंड में छितनवा पुल से प्रारंभ होकर आनन्दपुर गृहरक्षा वाहिनी तक 17 कि0मी0 में श्रृंखला बनेगी। बिहटा प्रखंड में आनन्दपुर गृहरक्षा वाहिनी से प्रारंभ होकर कोइलवर पुल तक कुल 14 कि0मी0 में श्रृंखला बनेगी। पटना जिला अंतर्गत सब रूट पर कुल 256 कि0मी0 में श्रृंखला बनेगी तथा अन्य रूट में कुल 285 कि0मी0 में मानव श्रृंखला बनेगी।  पटना अंतर्गत मानव श्रृंखला के लिए माईक्रो प्लानिंग की गई है, जिसके तहत पटना जिला अंतर्गत 708 कि0मी0 में मानव श्रृंखला बनायी जायेगी। मानव श्रृंखला हेतु कुल 708 सेक्टर पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

     
    मानव श्रृंखला हेतु कुल 3540 समन्वयक प्रत्येक 200 मीटर पर प्रतिनियुक्त किये गये है। मानव श्रृंखला के लिए 1809920 मानव बल की आवश्यकता है। संभावित मानव बल का लक्ष्य 21.54 लाख है। सभी प्रखंडों में वातावरण निर्माण कार्य नुक्कड़ नाटक, वाद-विवाद प्रतियोगिता, दीवाल लेखन, रंगोली, प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है। 

    जिलाधिकारी कुमार रवि ने चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सभागार में बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के साथ बैठक की।चैम्बर्स ऑफ कामर्स के सदस्यों मानव श्रृंखला में सहयोग देने का अनुरोध किया।चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स  अध्यक्ष एवम सदस्यों ने पूर्ण सहयोग करने का वादा किया. आंगनबाड़ी सेविकाओं ने गीत के माध्यम से मानव श्रृंखला में भाग लेने की अपील की है।

    दिव्यांश राणे द्वारा किया गया पोस्ट 

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad