• Breaking News

    SITAMARHI:बथनाहा में अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी

    We News 24 Hindi »सीतामढ़ी,बिहार
    संवाददाता असफाक खान 

    सीतामढ़ी:थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव के समीप एक चौर में एक अज्ञात महिला का शव सोमवार को मिला। शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी। सूचना पर बथनाहा थानाध्यक्ष पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

    ये भी पढ़े -SITAMARHI:डुमरा जेल में बंद कैदी की मौत ,शराब मामले में कट रहा था सजा

    वहीं स्थानीय लोगों से पूछताछ की। थानेदार ने बताया कि मृतका की पहचान नहीं हुई है। उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच का लग रहा है। मृतका के शरीर पर कोई जख्म का निशान नहीं है। मूंह से झाग गिरा हुआ था। उसकी पहचान नहीं हो पायी है। आसपास के थाने से उसके पहचान के लिए संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतका जींस व टीशर्ट पहनही हुई थी। वहीं पास में ही कंबल व शॉल था।

    ये भी पढ़े -SITAMARHI:नगर थाना के फरार थानेदार सोमवार को कोर्ट में किया आत्मसर्पण

    सभी पहलु पर कर रही पुलिस जांच: थानेदार ने बताया कि मृतका के मुंह से झाग निकला हुआ था। इससे ऐसा लग रहा है कि उसे जहर देकर मारा गया हो। शरीर पर ऊपर कोई मारपीट के निशान नहीं है। उन्होंने बताया कि मामला संदिग्ध है। हर बिन्दू पर जांच की जा रही है। उन्होंने आशंका जतायी की कहीं और हत्या कर शव को यहां फेक दिया गया हो। हालांकि उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद व शव के पहचान के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

    LUCKNOW:पहली बार उत्तर प्रदेश के दो शहरों में अब पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागु

    गांव में सनसनी, कई तरह की चर्चा: किसनपुर गांव से एनएच-77 की ओर जाने वाली मार्ग से सटे चौर में लाश मिलने के बाद गांव में सनसनी फैली हुई है। ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चा चल रही है। ग्रामीण ने बताया कि शव शादी-शुदा महिला का लग रहा है। जिस स्थान पर लाश मिली वहां पर समान्य स्थिति में शाम के बाद कोई नहीं जाता। साथ ही शव आसपास के गांव का भी नहीं है। सभी कई तरह की आशंका जता रहें है। कईयों ने बताया कि हो सकता है कि रेप के बाद हत्या कर दी गयी हो। हालांकि पुलिस अभी स्पष्टरूप से कुछ कहने की स्थिति में नहीं है।

    गोविन्द कुमार द्वारा किया गया पोस्ट 



    Post Top Ad

    Post Bottom Ad