• Breaking News

    SITAMARHI:CAA,NPR,NRC के विरोध में शुरू हुआ ‘हम हिन्दुस्तनी’ अभियान,देखे वीडियो

    • धर्मगुरुओं के आशीर्वाद के साथ शुरू हुआ ‘हम हिन्दुस्तनी’ अभियान
    • अभियान के तहत एक लाख लोगों में तिरंगा बांटेगी सीतामढ़ी संघर्ष समिति
    • सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान भी जारी 


    We News 24 Hindi » सीतामढ़ी,बिहार
    संवाददाता असफाक खान          

     सीतामढ़ी: संघर्ष समिति द्वारा स्थानीय मेहसौल चौक से संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ लोगों के बीच ‘हम हिन्दुस्तानी’ अभियान का शुभारंभ किया गया। संघर्ष समिति के अध्यक्ष मो. शम्स शाहनवाज ने मदरसा अशरफुल उलूम के नाज़िम मौलाना मोहम्मद इज़हार साहब को तिरंगे का पट्टा और बैज पहनाकर विधिवत अभियान की शुरुआत की। जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोगों के बीच तिरंगे का वितरण किया गया। इसके अलावा जानकी मंदिर परिसर में पुजारी महंत त्रिलोकी दास, महंत त्रिभुवन दास, पुजारी पारस कुपरोही, अभय झा और प्रभु झा को भी तिरंगा पट्टा और बैज समिति की ओर से दिया गया। 


    ये भी पढ़े -PATNA:जल-जीवन-हरियाली, तभी होगी खुशहाली,

    मंदिर परिसर में मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच भी तिरंगा बांटा गया और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।सीतामढ़ी संघर्ष समिति के अध्यक्ष मो.शम्स ने कहा कि देश और संविधान को बचाने की इस मुहिम में सबकी भागीदारी जरूरी है। यही वजह है कि अभियान का आगाज़ धर्मगुरुओं के आशीर्वाद से किया गया है। 


    शम्स ने कहा कि 'हम हिंदुस्तानी' अभियान के तहत जिले में विभिन्न स्तरों पर जन अभियान चलाया जा रहा है। समिति की ओर से एक लाख लोगों को तिरंगे दिए जाएंगे। इसी क्रम में सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। मो. शम्स ने बताया कि धर्मगुरुओं ने 'हम हिन्दुस्तानी' अभियान की सराहना करते हुए इसकी सफलता की कामना की है। अभियान के तहत शनिवार को परिहार प्रखंड में जनसंपर्क चलाया जाएगा।

    ये भी पढ़े -PATNA:बिहटा जी०जे०कॉलेज में 25 से ज्यादा शिक्षकों की कमी से छात्रो की चिंता बढ़ी

    VIDEO


    मौके पर जिला राजद अध्यक्ष शफ़ीक़ खान, मो.रहमतुल्लाह खान, मो.ताहिर, डॉ. एकरामुल हक़, मो.नौशाद, समिति के उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा, रंजीत कुमार, संजीव कुमार यादव, अफरोज आलम, पप्पू कुमार, नसीम अहमद, एडवोकेट रिजवी अनवर, मो. सेराज अहमद, संजय सिंह, संजीव कुमार, राजीव कुमार आदि मौजूद थे। 

    1.        अंजुम खान द्वारा किया गया पोस्ट 

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad