• Breaking News

    UTTAR PRADESH:बरेली पाक्सो विशेष अदालत ने दुष्कर्म मामले में दो दरिंदों को सुनाई फांसी की सजा

    We News 24 Hindi »बरेली,उत्तर प्रदेश        
    संवाददाता दिनेश जयसवाल    

    उत्तर प्रदेश :के बरेली की पाक्सो विशेष अदालत ने शुक्रवार को चार साल पुराने मामले में दो दरिंदों को फांसी की सजा सुनाई है। 


    अभियोजन के अनुसार 29 जनवरी 2016 की शाम जब नबाबगंज के गांव की बेटी घर नहीं पहुंची, तो दो परिजन उसे तलाशने निकले। बेटी का शव खेत में मिला। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर नबाबगंज पुलिस ने उमाकांत और मुरारी लाल के खिलाफ भारतीय दण्डविधान की धारा 302, 201, 376 डी, आईपीसी 06 पकसो एक्ट एस सी, एसटी के तहत दर्ज किया था। 

    ये भी पढ़े -RATLAM:उपभोक्ताओं के रुपए नहीं लौटाने पर सहारा इंडिया के मैनेजर गिरफ्तार

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दरिंदगी किए जाने की पुष्टि हुई थी। उसके नाजूक अंग में लकड़ी मिली थी और गंभीर चोट के निशान थे। कुछ दिन के बाद पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में उन्होंने घटना कुबूल कर ली थी। तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक नरेश कुमार ने मामले की जांच की। इस मामले में 2017 में चार्जशीट लगा दी गई थी, लेकिन अदालत में यह मामला अब तक चलता रहा।

    अनुज कुमार सिंह द्वारा किया गया पोस्ट 

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad