• Breaking News

    LIVE: दिल्ली हिंसा पर गृह मंत्रालय में अमित शाह ने बुलायी हाईलेवल बैठक ,बैठक में केजरीवाल भी पहुंचे

    We News 24 Hindi »दिल्ली/राज्य
    NCR/दिल्ली/ब्यूरो/संवाददाता अमित मेहलावत 

    नई दिल्ली : नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली में लगातार तीसरे दिन हिंसा का दौर जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के बीच प्रदर्शनकारी हिंसा पर उतर आए हैं। अब तक हुई हिंसा में एक पुलिसकर्मी सहित 5 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को भी पूर्वी दिल्ली के मौजपुरा में प्रदर्शनकारियों द्वारा पथराव किया गया है। हालात पर काबू करने के लिए पुलिस इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। इस बीच शुक्रवार को होने वाली सीबीएसई परीक्षाएं तय कार्यक्रम के मुताबिक ही आयोजित होने की बात कही गई है। वहीं दूसरी ओर हालात को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह सोमवार शाम आपात बैठक ले चुके हैं

    ये भी पढ़े-VIDEOबिहार सरकार के मंत्री डॉक्टर प्रेम कुमार कृषि पशु,मत्स्य संसाधन विभाग ने किसान सम्मान समारोह का उद्घाटन किया

    11:46 AM
     दिल्ली के कबीरनगर में भी पत्थरबाजी शुरू होने की जानकारी सामने आ रही है। इसके पूर्व आज सुबह से कई इलाकों में उपद्रवियों द्वारा पत्थरबाजी और आगजनी करने की घटनाएं सामने आ चुकी है। सरकार की ओर से लगातार शांति  बनाए रखने की अपील की जा रही है। 


    11:33 AM
    सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपील की है कि हिंसा से कोई समाधान नहीं होता है। सभी लोग शांति बनाए रखें। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पुलिस की संख्या कम है। केंद्र पुलिस को कार्रवाई करने के लिए आदेश दे। 


    11:31 AM
     नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के सभी स्कूलों को हिंसा के बाद बंद कर दिया गया है। दिल्ली सरकार ने परीक्षाएं रद्द करने की मांग की है। वहीं सीबीएसई ने कहा है कि पश्चिमी दिल्ली में 18 सेंटर्स पर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। 


    11:20 AM
     दिल्ली में हिंसा की वजह से मरने वालों की संख्या 5 से बढ़कर 7 तक पहुंच गई है। सोमवार रात घायल हुए लोगों में से कुछ की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है, ऐसे में मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है। 

    10:53 AM
     सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर विधायकों और अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। सीएम केजरीवाल ने हिंसाग्रस्त इलाकों के विधायकों और अधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। 

    10:10 AM
     गृह मंत्री अमित शाह आज दोपहर 12 बजे दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, सीएम अरविंद केजरीवाल सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। बता दें कि दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जारी प्रदर्शन उग्र हो चुका है। उपद्रवियों द्वारा भड़काई गई हिंसा के बाद अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है।


    09:49 AM
     शाहदरा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अमित शर्मा को होश आ गया है। सोमवार रात को उनकी सर्जरी की गई थी और मंगलवार सुबह सीटी स्कैन किया गया। बताया जा रहा है कि वह सुरक्षित हैं और अब खतरे से बाहर हैं।


    09:13 AM
     गृहमंत्री अमित शाह अब सीधे इस मामले में अपडेट ले रहे हैं। इस बीच दिल्ली पुलिस कमिश्नर से भी बात करने की जानकारी सामने आई है। वहीं दूसरी ओर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि दिल्ली पुलिस उपद्रवियों का साथ दे रही है। 


    08:57 AM
     दिल्ली के जाफराबाद में रैपिड एक्शन फोर्स की टुकड़ी तैनात कर दी गई है। इस बीच कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पुलिसकर्मी की मौत पर शोक जताते हुए शांति बनाए रखने की अपील की है। 


    08:46 AM
     दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके में भी पत्थरबाजी शुरू हो गई है। दिल्ली में सोमवार रात में 35 जगहों पर आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं।  सीएम अरविंद केजरीवाल भी आज बैठक लेने जा रहे हैं।

     

    08:44 AM
    पूर्वी दिल्ली के मौजपुरा इलाके में मंगलवार सुबह से प्रदर्शनकारी पथराव कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी मुंह पर कपड़ा बांधकर पथराव कर रहे हैं। जाफराबाद में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। 

    बांधकर पथराव कर रहे हैं। जाफराबाद में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। 
    08:43 AM
    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के बीच प्रदर्शनकारी हिंसा पर उतारु हो गए हैं। इसे देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। इस बीच सोमवार शाम को गृहमंत्री अमित शाह द्वारा आपात बैठक भी ली गई है। 


    08:42 AM
     दिल्ली में सीएए के खिलाफ प्रदर्शन अब हिंसा में तब्दील हो गया है। लगातार तीसरे दिन मंगलवार को भी कई इलाकों में पथराव होने की सूचना है। अब तक हुई हिंसा में एक पुलिसकर्मी सहित 5 लोगों की मौत हो चुकी है। 

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad