• Breaking News

    Delhi:AAP विधायक नरेश यादव के क़ाफ़िले पर हमला,एक कार्यकर्ता की मौत

    We News 24 Hindi »दिल्ली/राज्य
    NCR/दिल्ली/ब्यूरो/संवाददाता काजल कुमारी   

    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 :का परिणाम घोषित होने के बाद मंगलवार देर रात महरौली से नवनिर्वाचित आम आदमी पार्टी हमले से हड़कंप मचा हुआ है। इस हमले में गोली लगने से कार में मौजूद अशोक मान नाम के कार्यकर्ता की मौत हो गई और अन्य कार्यकर्ता हरेंद्र के पेट में गोली लगी, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस की मानें तो यह हत्या निजी दुश्मनी का परिणाम है और इसका राजनीति से कोई तालुल्क नहीं है।



    मेहरौली विधायक नरेश यादव के क़ाफ़िले पर हमला अशोक मान की सरेआम हत्या ये है दिल्ली में क़ानून का राज, मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे नरेश यादव

    यह भी पढ़ें-Uttar Pradesh:सेन्ट्रल जेल में सजा काट रहे तिन कैदी की अचानक मौत ,जेल में मचा हड़कंप


    दक्षिण पूर्व के डीसीपी इंगित प्रताप सिंह के मुताबिक, हमले में एक ही शख्स शामिल था और उसके निशाने पर AAP विधायक नरेश यादव नहीं थे। हमलावर ने टारगेट करके अशोक मान पर हमला किया था, जिसकी मौत हो गई।

    रात 10 बजे के बाद हुआ हमला
    मिली जानकारी के मुताबिक, हमला मंगलवार रात करीब 10:30 बजे हुआ। हमले की सूचना लोगों को AAP के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के ट्वीट से मिली। उन्होंने लिखा था- ‘महरौली के विधायक नरेश यादव के काफिले पर हमला। अशोक मान की सरेआम हत्या। ये है दिल्ली में कानून का राज। 

    यह भी पढ़ें-दिल्ली में बीजेपी की सत्ता में आने की उम्मीद पर पानी फिरा ,पिछले दो साल में छह राज्यों में सत्ता गंवाई है बीजेपी

    दरअसल, चुनाव जीतने के बाद नरेश यादव महरौली इलाके में स्थित बाबा लटूरिया मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। लौटते समय वसंत कुंज के फोर्टिस हॉस्पिटल के पास उनके काफिले पर बाइक से आए एक युवक ने गोली चला दी। बताया जाता है कि वह ओपन कार में थे। फायरिंग में नरेश यादव तो बच गए, लेकिन कार में मौजूद अशोक मान को गोली लग गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मान पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस जांच कर रही है कि हमलावर ने नरेश यादव को मारने के इरादे से हमला किया था या मान निशाना थे।

    यह भी पढ़ें-Delhi:भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा की मुश्किलें बढ़ी,कोर्ट ने कहा 15 दिनों में रपट दाखिल करे क्राइम ब्रांच

    दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने वारदात की पुष्टि की है। आरोपी की तलाश की जा रही है। देर रात आम आदमी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी ट्वीट किया गया- AAP विधायक और उनके साथ मौजूद वालंटियर पर पर फायरिंग। एक वालंटियर की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है। 


    Post Top Ad

    Post Bottom Ad