• Breaking News

    Delhi:गुरुवार शाम से मौसम बदलेगा अपना रंग ,तेज हवा के साथ रात के समय बूंदाबांदी के आसार

    We News 24 Hindi »दिल्ली/राज्य
    NCR/दिल्ली/ब्यूरो/संवाददाता गोविन्द कुमार 

    नई दिल्ली: जाते हुए सर्दी और आते हुए गंर्मी का मौसम के बिच  दिल्ली का मौसम गुरुवार शाम से कुछ अपना रंग बदलने लगेगा । पश्चिमी विक्षोभ के असर से देर शाम भी छिटपुट बारिश होने की संभावना है साथ ही  शुक्रवार को भी हल्की फुलकी बारिश के असार है। इससे तापमान में थोड़ी  गिरावट देखि जा  सकती है और हल्की ठंड का एहसास होगा।

    यह भी पढ़ें-Gujrat:10 हजार रुपए का टूर पैकेज के नाम पर बुजुर्ग के साथ 9 करोड़ की धोखाधड़ी



    बादलों और सूरज के बीच आंखमिचौली का खेल

    बुधवार को दिन भर बादलों और सूरज के बीच आंखमिचौली का खेल चलता रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 44 से 97 फीसद रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान आयानगर में 27.2 डिग्री सेल्सियस और सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान जाफरपुर में 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    आज बादल छाए रहेंगे, तेज हवा चलेगी, रात को बूंदाबांदी हो सकती है

    मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर की तरफ एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके परिणामस्वरूप बृहस्पतिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। रात के समय बूंदाबांदी भी हो सकती है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 44 एवं 97 फीसद रहने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें-Breaking:तमिलनाडु में दो अलग-अलग सड़क दर्घटना में 22 लोगों की मौत 20 से ज्यादा लोग घायल

    शुक्रवार को भी हल्की बारिश होने के आसार

    उधर, स्काइमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि शुक्रवार को भी हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि तापमान में आंशिक गिरावट हो सकती है और फिलहाल महसूस हो रही गर्माहट से थोड़ी राहत भी मिल सकती है, लेकिन ठिठुरन भरी ठंड अब दोबारा लौटकर नहीं आएगी। होली तक गर्मी अपना दायरा काफी हद तक फैला लेगी।

    यह भी पढ़ें-Delhi:निर्भया हत्याकांड के दोषी विनय ने सेल की दीवार पर अपना सर दे मारा ,डेथ वारंट जारी होने के बाद व्यवहार हुआ आक्रामक

    बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण नियंत्रण में ही रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी एयर बुलेटिन के अनुसार बुधवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 272 दर्ज किया गया। एनसीआर के शहरों में फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 272, गाजियाबाद का 323, ग्रेटर नोएडा का 296, गुरुग्राम का 186 और नोएडा का 277 दर्ज किया गया। गुरुग्राम की हवा सामान्य, गाजियाबाद की बहुत खराब जबकि अन्य सभी जगहों की हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad