• Breaking News

    Jharkhand:राजधानी रांची में हो रही थी अफीम की खेती,पुलिस ने अफीम के फसल को किया नष्ट

    We News 24 Hindi»झारखण्ड राज्य
    रांची/ब्यूरो संवाददाता दिनेश महतो 

    झारखण्ड : के राजधानी रांची में हो रही थी अफीम की खेती इसका खुलासा रांची पुलिस ने किया रांची पुलिस ने नामकुम थाना क्षेत्र के बुदरी गांव में लगभग दो एकड़ अफीम के फसल को नष्ट किया।
    नामकुम थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में सोमवार को पुलिस बल के सहयोग से बुदरी इलाके में की जा रही अफीम की खेती को नष्ट किया ।

    ये भी पढ़े -Delhi:सुप्रीम कोर्ट का आदेश भारतीय सेना में महिलाओं को मिलेगा स्थाई कमीशन,सेना में महिलाओं को लेकर सोच बदलने की जरुरत है

    पुलिस सुत्रों के अनुसार नामकुम में अफीम की खेती करने की सूचना पुलिस की मिली थी जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लगभग दो एकड लगाई गई अफीम की खेती को नष्ट किया है।उन्होंने बताया कि नामकुम थाना अंतर्गत यह अभियान लगातार जारी है। साथ ही लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

    ये भी पढ़े -भगवान शिव के नाम काशी महाकाल एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे में एक सिट रिजर्व ,जाने इस ट्रेन की खासियत

    लोग अफ़ीम, पोस्ता और गांजा इत्यादि जैसे मादक पदार्थों की खेती ना करें। साथ ही खेती की सूचना पुलिस को देने का भी लोगों से अपील की गयी।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad