• Breaking News

    jharkhand:प्रेम प्रसंग से दुखी पुलिसकर्मी ने पत्‍नी,बेटी और बेटे की चाकू गोदकर निर्मम्म हत्या कर दी


    We News 24 Hindi»रांची,झारखण्ड
    राज्य/रांची/ब्यूरो संवाददाता दिनेश महतो 

    झारखण्ड : राजधानी रांची से दिल दहला देने वाली बड़ी खबर आ रही है। एक पुलिस वाले ने अपने परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्‍या कर दी  ये घटना शहर के बड़गांई इलाकेकी है . पुलिस वाले ने बेटी के प्रेम प्रसंग से दुखी  पुलिसकर्मी ने अपनी ही पत्‍नी, बेटी और बेटे की हथौड़े से पीटकर और चाकू मरकर हत्‍या कर दी। पुलिसकर्मी का नाम बृजेश तिवारी है जो स्‍पेशल ब्रांच में तैनात है। वह पलामू के तोलरा गांव का रहने वाला है। 

    पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच कर तफ्तीश कर रही है।जिस कमरे में तीनों शव पड़े हैं, उस कमरे को सील कर दिया गया है। परिवार के लोगों का पुलिस इंतजार कर रही है,  पुलिस सूत्रों की मानें तो बृजेश तिवारी अपनी पुत्री के प्रेम प्रसंग से परेशान थे। बेटी घर से भाग कर शादी करना चाहती थी। इसी को लेकर शुक्रवार की रात ड्यूटी से आने के बाद नशे में धुत बृजेश तिवारी का विवाद हुआ। पत्नी और बच्चों से विवाद के क्रम में है बृजेश तिवारी ने हथौड़ी और चाकू से मार कर पत्नी बेटी और बेटा की हत्या कर दी और खुद जहर खाकर खुदकुशी की कोशिश की।हत्या करने के बाद रांची के पंडरा में रहने वाली अपनी बहन को फोन किया और कहा कि तीनों को मार दिए हैं।

    आरोपी पुलिसकर्मी बृजेश तिवारी झारखंड पुलिस के स्पेशल ब्रांच के एस आई बी के डीएसपी मनीष तोपो का बॉडीगार्ड है। मृतकों में बृजेश तिवारी की पत्नी रिंकी देवी, बेटी खुशबू और बेटा बादल  शामिल हैं। 

    ये भी पढ़े-Delhi:जामिया नगर प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने वाला नाबालिक CAA के विरोध प्रदर्शन को राष्ट्र विरोधी गतिविधि मानता है

    जानकारी के मुताबिक रांची के बड़गाईं इलाके के चित्रगुप्त नगर में रात 12.30 बजे इस वीभत्‍स घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। स्पेशल ब्रांच में कार्यरत पुलिसकर्मी ने शराब के नशे में की हत्या की है। पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या में घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है। हत्या के बाद जहर खाने वाला पुलिसकर्मी फिलहाल रिम्स में इलाजरत है। पुलिसकर्मी का नाम ब्रजेश तिवारी है। वह करीब 2 वर्षों से अपने परिवार के साथ बड़गाई इलाके में रह रहा था। सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad